अपराध के खबरें

चल पदाधिकारी संतोष कुमार के खिलाफ शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना।

पप्पू कुमार पूर्वे पत्रकार

जयनगर अंचल कार्यालय पर आज भी बेलही दक्षिणी पंचायत के सैकड़ों महिलाओं-पुरुषों ने शुरू किया जयनगर अंचल पदाधिकारी संतोष कुमार के खिलाफ शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना।
पिछले महीने आये भीषण बाढ़ की विभीषिका में जयनगर और आसपास के क्षेत्रों में भीषण तबाही हुई। जिसके बाद कई जगहों पर सम्पर्क भंग, सड़क काट जाना, घर पानी मे बह जाना, फसल बर्बाद होने जैसा हो गया था।
इसके तुरंत बाद बिहार सरकार ने फौरी तौर पर बाढ़ राहत का सामान वितरण के लिए उपलब्ध करवाया। परंतु लोगों का आरोप है, कि जयनगर अंचलाधिकारी संतोष कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रकांता कुमारी ने बिचौलियों की मदद से बाद राहत सामान में घोटाला कर लिया। फ्लोपरांत लाभुकों को सामान सही और पूर्ण तरीके से नही मिल पाया।
इस मौके पर ललित यादव ने बताया कि जब तक इसका निदान नही हो जाता है, तब तक हम सभी बेलही दक्षिणी के ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरना देंगें।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live