अपराध के खबरें

आज देश ने एक प्रखर व कुशल नेता खो दिया: अश्विनी चौबे

संवाद



केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रेस को जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि निधन की खबर सुन व्यथित हूं। देश ने आज एक प्रखर एवं कुशल नेता को खो दिया है। इस रिक्तता को कभी भरा नहीं जा सकता है। छात्र जीवन से ही वे सार्वजनिक जीवन में सक्रिय थे। लंबे समय तक भाजपा बिहार के संगठन प्रभारी रहे। उनसे सार्वजनिक जीवन में काफी कुछ सीखने को मिला। उनके साथ कई यादें जुड़ी हुई है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। दुख की इस घड़ी में परिवारजनों को संबल प्रदान करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live