अपराध के खबरें

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित बैठक में डीएम ने की कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा

समस्तीपुर वार्ता 


समस्तीपुर। जिलाधिकारी समस्तीपुर शशांक शुभंकर के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। समाहरणालय के वीसी कक्ष में कोविड-19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने क्वॉरेंटाइन केंद्र में प्रवासी मजदूरों के रजिस्ट्रेशन कार्य और बैंक खाता संख्या लेने के कार्य की समीक्षा प्रखंडवार की और दिशा निर्देश दिए। कैंप से प्राप्त शिकायतों का निवारण जल्द से जल्द करने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी दिया। पंचायतों द्वारा जीविका निर्मित मास्क क्रय कर सर्व साधारण में वितरण हेतु लेने की स्थिति का प्रखंडवार समीक्षा कर ज्यादा से ज्यादा खरीदारी करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। बाढ़ की तैयारी के संबंध में जिला पदाधकारी ने सभी प्रखंड के रिस्क क्षेत्र वाले पंचायतों के परिवारों का बैंक खाता/अन्य जानकारी आपदा संपूर्ती पोर्टल पर अपडेट सुनिश्चित करने का निर्देश अंचलाधिकारी को दिया। सरकारी नावों का भौतिक सत्यापन कर मरम्मती कराना और अन्य नावों का सर्वे कर निबंधन कराना का भी निर्देश दिया गया, बाढ़ के समय के आश्रय स्थलों का भौतिक सत्यापन करने को लेकर निर्देश दिया एवं राहत बचाव दल एवं अन्य प्रशासनिक कार्य की तैयारी करने को लेकर निर्देश दिया गया।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live