अपराध के खबरें

जीविका द्वारा निर्माण किए गए मास्क को प्राथमिकता के आधार पर वितरण सुनिश्चित करावे बीडीओ- डीएम

समस्तीपुर वार्ता 

समस्तीपुर। जिला पदाधिकारी ने गुरुवार को वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। समाहरणालय के वीसी कक्ष में कोविड-19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता,जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने क्वॉरेंटाइन केंद्र में आने वाले प्रवासी मजदूरों के रजिस्ट्रेशन कार्य और बैंक खाता संख्या लेने के कार्य की प्रखंडवार समीक्षा की और इसे शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।जिला पदाधिकारी ने होम क्वारांटाइन किए गए लोगों का होम तो होम सर्वे करने का निर्देश पीएचसी प्रभारी को दिया। लक्षण पाए जाने पर उन्हें प्रखंड हेल्थ कैंप में रख कर उनका का पूल टेस्टिंग करवाया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी को अपने प्रखंड अन्तर्गत क्वारांटिन कैंप में मेस कमिटी गठित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को यह सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया कि सर्व साधारण में मास्क वितरण में सभी मुखिया जीविका द्वारा निर्माण किए गए मास्क को प्राथमिकता देंगे।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live