अपराध के खबरें

जीविका द्वारा दिया गया साठ हजार मास्क बनाने का निर्देश !


जीविका द्वारा बनाए गए मास्क की खरीद नहीं कर रहे हैं मुखिया !



मोरवा/समस्तीपुर वार्ता 


जीविका के द्वारा महिला कार्यकर्ताओं से प्रखंड के आम जनों को करोना से बचाव के लिए साठ हजार मास्क बनाने का निर्देश दिया गया है। जीविका के प्रखंड संयोजक गोपाल कुमार झा के अनुसारइस विश्वव्यापी कोरोना महामारी के दौरान जीविका महिला कार्यकर्ताओं को स्वाबलंबन के साथ रोजगार की उपलब्धि के लिए साठ हजार मास्क बनाने का निर्देश दिया गया था। जीविका कार्यकर्ताओं के द्वारा अधिकांश मात्रा में दोहरे स्तर वाले गुणवत्ता युक्त मास्क बनकर तैयार करा लिए गए हैं। इसकी जानकारी सभी पंचायतों के मुखिया गणों को दे दी गई है। इसके बावजूद पंचायतों के मुखिया के द्वारा जीविका कार्यकर्ताओं के द्वारा बनाए गए मास्क के नहीं खरीदे जाने के कारण स्वावलंबन एवं रोजगार की संभावना पर ग्रहण लगता दिख रहा है। संयोजक के अनुसार स्वावलंबन एवं रोजगार को बढ़ावा देने की बजाय स्वावलंबी एवं रोजगार प्राप्त कर परिवार को सुखमय बनाने की आशा दिलाने वाली महिला कार्यकर्ताओं के अरमानों पर कुठाराघात किया जा रहा है। संयोजक द्वारा इसकी जानकारी बीडीओ को देकर सभी मुखिया को जीविका दीदियों के द्वारा बनाए गए मास्क , अति शीघ्र खरीदने एवं महिला स्वावलंबन तथा रोजगार को बढ़ावा देने में सहयोग देने का आग्रह किया है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live