अपराध के खबरें

पूर्व मुखिया व राजद के लोकप्रिय नेता सोहैल अहमद के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब


तुफैल अहमद (दलसिंहसराय/समस्तीपुर)

मिथिला हिन्दी न्यूज़ (दलसिंहसराय/समस्तीपुर) - दलसिंहसराय प्रखंड के कमराॅव महनैया पंचायत के पूर्व मुखिया व राजद के वरिष्ठ लोकप्रिय, गरीबों के मसीहा हरदिल अज़ीज़ नेता 68 वर्षीय सोहैल अहमद जो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। जिनका ईलाज पटना के पारस हॉस्पिटल में चल रहा था। ईलाज के दौरान 19.06.2020 को अचानक उनका इन्तेक़ाल हो गया था। जिनके जनाज़े की नमाज़ 20.06.2020 को दोपहर लगभग अढ़ाई बजे अपने गाँव के कब्रिस्तान में अदा की गई। जिसमें हजारों की तादाद में लोगों ने शिरकत करते हुए उनके लिए दुआ-ए-मगफिरत की और बाद इसके उन्हें हमेशा-हमेशा के लिए क़ब्र की आगोश में लेटा दिया। उनके जनाज़े की नमाज़ में सभी मुस्लिम भाइयों के अलावा काफी तादाद में दिगर मज़हब के लोगों ने भी शिरकत किया। उनके जनाज़े में उजियारपुर के क्षेत्रीय विधायक सह राजद के प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता के प्रतिनिधि सहित राजद के सभी क्षेत्रीय नेता व कार्यकर्ता एवं विभूतिपुर विधानसभा के विधायक रामबालक सिंह के साथ साथ स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी, पंचायत,प्रखंड,जिला स्तरीय जनप्रतिनिधियों के अलावा अन्य सभी दलों के वरीय नेतागण शामिल थे। हर किन्हीं के जुवां पर एक ही बात थी कि हमलोगों ने आज एक ऐसी शख्सियत को खो दिया जिनकी जगह कोई नहीं ले सकता। सभी लोगों का बस इतना ही कहना था कि उनकी कारगुजारियों को इस पूरे इलाके के लोग कभी भी भुल नहीं सकते हैं।उनकी हर खूबियों की चर्चा हमेशा हर दौर में होती रहेगी।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live