अपराध के खबरें

दलसिंहसराय बीडीओ का हुआ तबादला प्रफुल्ल चन्द्र प्रकाश बने दलसिंहसराय के नये बीडीओ


तुफैल अहमद (दलसिंहसराय/समस्तीपुर)

मिथिला हिन्दी न्यूज़ (दलसिंहसराय/समस्तीपुर) - बिहार सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न प्रखंडों में पदस्थापित बीडीओ के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की गई है। इसी क्रम में समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय प्रखंड में पदस्थापित बीडीओ वीरेन्द्र कुमार सिंह का स्थानांतरण बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखंड में कर दिया गया है। वहीं इनके स्थान पर भोजपुर के बिहिया प्रखंड में पदस्थापित बी0डी0ओ0 प्रफुल्ल चन्द्र प्रकाश दलसिंहसराय प्रखंड के नये बी0डी0ओ0 बनाये गए हैं।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live