अपराध के खबरें

बिजली का झटका लगने से लाइन मेन की स्थिति नाजुक, निजी क्लिनिक में कराया गया भर्ती


नावकोठी (बेगूसराय) :- 

रिपोर्टर :- भारद्वाज जी 


मिथिला हिन्दी न्यूज :-नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र में शनिवार को लाइन मेन पप्पू पासवान को बिजली के तार ठीक करने के दौरान बिजली का झटका लगने से हालात नाजुक हो गयी है। लाइन मेन पप्पू पासवान पावर हाउस नावकोठी मे कार्यरत है, वह पीरनगर में बिजली ठीक करने गये। बिजली ठीक करने के दौरान बिजली का झटका लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय निजि क्लिनिक भर्ती कराया गया। वही आपरेटर आदित्य कुमार ने बताया कि पीड़ित लाइन मेन के घर की आर्थिक व्यवस्था ठीक नहीं है। वही उन्होंने सभी स्टाफ को फोन कर आर्थिक मदद की बात किए।
उन्होंने बताया हमलोग 20 स्टाफ जान जोखिम मे डाल कर काम करते हैं। आज हमारे एक स्टाफ की जान संकट मे इसलिए हम सभी आर्थिक रूप से मदद करने को तैयार है।इसमे नरेश, रामबच्चन, धीरज आदि लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया तकनीकी खराबी के कारण यह घटना हुई। वही जूनियर इंजीनियर आशीष रंजन के तरफ से तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया गया।
Published by :- Amit kumar
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live