अपराध के खबरें

जिलाधिकारी के निर्देश पर सदर एसडीओ कुमार गौरव ने अपने टीम के साथ किया रुन्नीसैदपुर का दौरा, बाढ़ पिड़ितों के सहयोग के लिए पहूंचे रुन्नीसैदपुर 25 जुलाई 2020

विमल किशोर सिंह

मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय, सीतामढ़ी, बिहार
  सीतामढ़ी/जिलाधिकारी के निर्देश पर पर एसडीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में पदाधिकारियो की टीम रुन्नीसैदपुर पहुँचकर एनएच 77 पर रोड किनारे रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उन्हें नजदीक के स्कूल में चल रहे  राहत केंद्र में रहने के तैयार करवाया। कई लोग राहत केंद्र चले भी गए ,कुछ लोग पानी कम होने के कारण अपने घर लौट गए। गौरतलब हो कि एनएच पर रोड किनारे हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। प्रशासन के बार-बार समझाने के बावजूद भी कई लोग रोड किनारे अस्थाई ठिकाना बनाकर रहने लगते है,जो किसी भी संभावित दुर्घटना को दावत देने के समान है। जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए वरीय पदाधिकारियो को निर्देश दिया है कि किसी भी हाल में ऐसे जगहों पर लोग आकर नही रहे। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा है कि प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे आपदा केंद्रों में आकर रहे,जहाँ सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध है। वर्तमान में 17 सामुदायिक किचेन चलाया जा रहा है,जहाँ काफी संख्या में लोग भोजन कर रहे है।जिलाधिकारी ने कहा कि  नदी किनारे एवम जलजमाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। उन्होंने कहा की सजग रहे,सतर्क रहें परंतु अफवाहों पर ध्यान न दे। किसी भी प्रकार के सूचना या सहायता के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 06226-250316 पर सम्पर्क करें।

 बदलकर अपना व्यवहार, करो कोरोना पर वार                                                                
सजग रहे,सतर्क रहें,मास्क पहनकर ही बाहर निकले,सदैव सामाजिक दूरी का पालन करे,किसी भी प्रकार के लक्षण महसूस होने पर नजदीक के सरकारी अस्पताल या जिला प्रशसन के नंबर 06226...250316 पर सम्पर्क करें। हमेशा सरकार के दिशा निर्देशों का जरूर पालन करे। हम सब मिलकर ही कोरोना संक्रमण के चेन को रोक सकते है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live