अपराध के खबरें

स्थापना दिवस पर कौआकोल में राजद ने निकाली साईकिल मार्च पेट्रोल-डीजल में बेतहासा वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी


 आलोक वर्मा / नवादा
नवादा : राजद के 24वें स्थापना दिवस पर नवादा जिले में भी जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में साइकिल मार्च निकाला गया। इस मार्च में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। वहीं राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रजातंत्र चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी दहन किया गया। 
इस मौके पर जिलाधयक्ष महेन्द्र यादव ने कहा कि आज पार्टी की 24वें स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में शहर से लेकर प्रखंड स्तर तक केन्द्र सरकार की गलत नीतियों और पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ साइकिल मार्च निकाल गया है। 
उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा केन्द्र और बिहार की तानाशाह सरकार के विरोध  कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा यह साइकिल मार्च निकाला गया है। महेन्द्र यादव ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार गरीब विरोधी है। इसे देश के किसान और गरीब की कोई चिंता नहीं है। ये सिर्फ उद्योगपतियों की जेब भरना जानती है। राजद इसका पुरजोर विरोध करता है।  
इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव, महिला जिलाध्यक्ष रेणु सिंह, महिला युवा अध्यक्ष प्रेमा चौधरी, नेता अजीत यादव, प्रिंस तमन्ना अनिल सिंह संजय सिंह आदि कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। 
कौआकोल में राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती एवं आगामी विधानसभा चुनाव में राजद नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की एक स्वर से शपथ ली। इसके बाद पार्टी के निर्देश पर पेट्रोल-डीजल में बेतहासा वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर साईकिल मार्च निकाला गया। साईकिल मार्च का नेतृत्व राजद के प्रदेश महामंत्री सह जिला पार्षद अजित यादव ने किया। प्रखण्ड अध्यक्ष ने बताया कि दर्जनों राजद कार्यकर्ताओं ने पार्टी के निर्देश पर पांच किलोमीटर दूरी तक चल साईकिल मार्च में हिस्सा लिया।
मेसकौर में राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष शशिकांत कुशवाहा सह अध्य्क्ष विनोद चौहान अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ पेट्रोलियम पदार्थ के कीमतों के विरोध में साईकल रैली निकाली। जिसके तहत हाथ मे तख्ती लेकर सरकार विरोधी नारे लगाये।रैली के माध्यम से यह दिखाना चाहते थे कि हम सभी लोग आपके इस फैसले का विरोध करते हैं। अगर डीज़ल और पेट्रोल के दामो में बृद्धि की  जाती हैं तो किसानों के अनाजो के दाम भी बढ़ाया जाना चाहिए मौके पर दिलीप कुमार ,रामबालक यादव ,विश्वजीत घोष,रमेश कुमार यादव,सुरेंद्र रविदास, अभिषेक कुमार बबलू,प्रिंस बबुआ, गणेश रविदास गोरेलाल चौधरी, रेखा देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे । बारत पंचायत में साइकिल मार्च करते पंचायत अध्यक्ष मनीष हसमुख के साथ पूर्व पंचायत अध्यक्ष सकलदेव प्रसाद , प्रदीप शर्मा, देवन यादव, संजय चौहान, मुरारी चौहान, नवलेश कुमार, प्रमोद जी, राजेन्द्र शर्मा, भोला कुमार, कमलेश चौधरी, विजय यादव, नीतीश कुमार, सुजीत कुमार, भरथ कुमार समेत सैकड़ो समर्थक।
डीजल पेट्रोल कि बढ़ते दामों और महंगाई, बेरोजगारी के विरोध राजद कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल रैली। 
रजौली प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत रजौली मे  राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष राकेश सिंह तथा राजद विधायक प्रकाश वीर और झुग्गी झोपड़ी प्रदेश महासचिव दीपक कुमार रजक के अगुआई में डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों और बिहार में बेरोजगारी, महंगाई के विरोध मैं साईकिल रैली निकाली
प्रखंड अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि माननीय नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवाहन पर महंगाई और बेरोजगारी के विरोध साईकिल रैली निकाला गया।  मौके पर प्रखंड अल्पसंक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सबीर अंसारी ,महासचिव मुसाफिर चौधरी, मीडिया प्रभारी पिंटू चौधरी ,धीरज कुमार ,मनोज यादव ,विजय यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिसुआ नगर अध्यक्ष हिसुआ भानु प्रताप चंद्रवंशी के नेतृत्व में हिसुआ नगर में साइकिल मार्च का आयोजन करके डबल इंजन की सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया। जिसमें नगर के अध्यक्ष भानु प्रताप चंद्रवंशी, जिला महासचिव अरविंद चंद्रवंशी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव, नगर उपाध्यक्ष सागर आनंद ,नगर प्रवक्ता मनीष महतो, संतोष कुशवाहा अनूप सिन्हा उर्फ लल्लू बबलू यादव, डॉ.मकसूद आलम, मो. इश्तियाक आलम ,जावेद हुसैन ,गोलू कुमार, विनोद चौधरी ,दिलीप अधिवक्ता, सुभाष गोस्वामी, रंजीत मेहता ,चंदन कुशवाहा ,सुजीत कुशवाहा ,अजीत कुमार समेत राजद के समर्थक उपस्थित रहे।
नरहट में प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुमार यादव के नेतृत्व में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता साइकिल रैली निकाल कर नरहट कार्यालय से कुशा बरौली शेखपुरा होते हुए साइकिल चलाकर भ्रमण किया। इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुमार यादव ,उपाध्यक्ष कमल यादव, प्रखंड युवा अध्यक्ष शहनवाज अली, पाली पंचायत मुखिया सुनील कुमार निराला, रतन यादव संतोष कुमार विष्णु देव यादव लखेंद्र यादव एवं सैकड़ों कार्यकर्ता इस रैली में शामिल हुए।
गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत गोविंदपुर में राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव,तथा राजद महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम प्रवीण के अगुआई में डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों और बिहार में बेरोजगारी के खिलाफ साईकिल रैली निकाला गया । मौके पर प्रखंड युवा अध्यक्ष संदीप बादशाह,, सुनील कुमार,वरूण कुमार,मोकतार खां,प्रमोद कुमार, मुसाफिर यादव, चंदन यादव के साथ प्रखंड के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
काशीचक में राजद कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाकर अपना विरोध जताया। राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहन चौधरी के नेतृत्व में इंटर विधालय चंडीनावां से निकाली गई साईकिल मार्च में दर्जनों साईकिल सवार कार्यकर्ता बाज़ार भ्रमण करते हुए सकरगंज मोड़,भट्टा मोड़, काशीचक बाजार होते हुए मधेपुर चौक होते हुए स्टेशन चौक रोड में संपन्न हुआ। मौके पर सुधीर कुमार युवा अध्यक्ष, आसीफ, राजीव रंजन,बिजय, संतोष, नरेश यादव, रंजन कुमार,बिजय यादव समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live