राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधान सभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार कहा कि कल दिनांक - 26/07/2020 को समय - 08:00 AM बजे ताजपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत - ताजपुर के मोतीपुर गॉव के वार्ड संख्या - 12 के किसान श्रीमती निर्मला देवी पति-अरूण कुमार सिंह का गाय का अचानक मृत्यु हो गई है। ये बहुत छोटा किसान हैं। परिवार के आमदनी का जरिया गाय ही था। ये गाय प्रति दिन 25 - 30 लीटर दूध देती थी। जिससे परिवार का भरण पोषण चलता था। अचानक मृत्यु होने परिवार के उपर आर्थिक बोझ बढ गया है। इस स्थिति में मैं बिहार सरकार व भारत सरकार से मांग करता हूँ कि गव्य विकास योजना के माध्यम से आर्थिक सहयोग के रूप में एक लाख रुपये इन्हें सहयोग देने का काम अविलंब सरकार करे। मॉग करने वालों में निम्न लोग हैं। जिला अध्यक्ष समस्तीपुर अनंत कुशवाहा, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिहार ब्रजकिशोर शर्मा, महिला प्रकोष्ठ जिला महासचिव समस्तीपुर अर्चना भारती, जिला संगठन सचिव समस्तीपुर गुरूदेव साह, प्रखंड अध्यक्ष ताजपुर अमरजीत कुमार, पंकज कुमार, इनद्रजीत कुमार, रविकांत कुमार, मदन कुमार, मो क्रीम, मनोज कुमार सिंह, राज कुमार, चंदन कुमार , सतीश कुमार, राम सकल सिंह, अशोक कुमार सिंह, अमरजीत कुमार पासवान इत्यादि लोगों ने की है।
Published by Amit Kumar