अपराध के खबरें

दलसिंहसराय के जदयू नेता व पूर्व मुख्यपार्षद की माता का आकस्मिक निधन


तुफैल अहमद (दलसिंहसराय/समस्तीपुर)

मिथिला हिन्दी न्यूज़ (दलसिंहसराय/समस्तीपुर) - दलसिंहसराय नगर पंचायत निवासी जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेता व दलसिंहसराय नगर पंचायत के पूर्व मुख्यपार्षद सुशील कुमार सुरेका की माता 78 वर्षीय विमला सुरेका की आकस्मिक निधन आज मंगलवार की सुबह भगवानपुर चकसेखु वार्ड संख्या 07 स्थित उनके निवासस्थान पर हो गई। स्व0 विमला सुरेका काफी समय से बीमार चल रही थीं। इन्होंने अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार जिसमें अपने पति प्रभु प्रसाद सुरेका, एक पुत्र सुशील कुमार सुरेका, दो पौत्र केशव व माधव एवं दो पुत्री को छोड़कर खुद इस दुनिया को अलविदा कह गईं। इनके आकस्मिक निधन की खबर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने दूरभाष पर शोकाकुल परिवार से संपर्क कर इस दुःख की घड़ी में शोक व्यक्त करते हुए परिजनों का ढ़ाढ़स बढ़ाया। साथ ही साथ स्व0 विमला सुरेका की आकस्मिक निधन की खबर पर स्थानीय लोगों के अलावा सभी राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता व व्यावसायिक प्रकोष्ठ के लोगों द्वारा उनके आवास पर पहुँचकर पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने का सिलसिला लगातार जारी है। उनके परिजनों ने बताया कि शव की अंतिम संस्कार कल सुबह सिमरिया घाट पर सम्पन्न की जायेगी।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live