अपराध के खबरें

पवन सिंह और सुजीत कुमार सिंह की सुपरहिट जोड़ी ने रचा इतिहास , लगाया म्यूजिकली सुपरहिट सिक्सर

अनूप नारायण सिंह 

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसे हीरो और डायरेक्टर की सुपरहिट जोड़ी की हम चर्चा कर रहे हैं, जिन्होंने विगत 4 वर्षों में जितनी भी फिल्में दी हैं वे सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर होने के साथ-साथ म्यूजिकली भी सुपरहिट रही हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा के गायिकी के सिरमौर, पावरस्टार पवन सिंह और एक्शन स्टार निर्देशक सुजीत कुमार सिंह की सुपरहिट जोड़ी की। अब तक उनकी सफल जोड़ी ने जितनी भी फिल्में दी हैं, सभी ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया है। सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में जब भी पवन सिंह की कोई भी फिल्म आती है तो वह सफलता की गारंटी बन जाती है। उनकी यह जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्म भोजपुरी राजा का गाना छलकत हमरो जवनिया का व्यूज यूट्यूब पर 320 मिलियन पार कर गया है। इस गाने का फिल्मांकन पवन सिंह और काजल राघवानी पर किया गया है। इस गाने के गीतकार आजाद सिंह व संगीतकार मधुकर आनंद हैं। कोरियोग्राफर राम देवन हैं। यह फ़िल्म वसुंधरा मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी है। जिसके निर्माता सुधीर सिंह एवं निर्देशक सुजीत कुमार सिंह है। डीओपी देवेन्द्र तिवारी हैं। वहीं सबसे बड़ी ब्लाकबस्टर फिल्म सत्या का गाना राते दिया बुता के यूट्यूब पर 349 व्यूज पार किया है। ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे पवन सिंह और आम्रपाली दूबे के ऊपर फ़िल्माया गया है। इस गाने के गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी व संगीतकार छोटे बाबा हैं। कोरियोग्राफर राम देवन हैं। इसी फिल्म का दूसरा गाना लुलिया का मांगेले को 100 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं। जिसे पवन सिंह और निधि झा पर फिल्माया गया था और इस गाने से निधि झा लुलिया गर्ल के नाम से फेमस हुईं है। इस गाने के गीतकार मनोज मतलबी व संगीतकार छोटे बाबा हैं। कोरियोग्राफर राम देवन हैं। यह फ़िल्म सत्या श्याम घनश्याम फ़िल्म इंटरनेशनल प्रा.लि. के बैनर तले बनी है। जिसके निर्माता राधेश्याम लुहार, गजानंद चौहान हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। डीओपी देवेन्द्र तिवारी हैं। सबसे पॉपुलर ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फ़िल्म वांटेड का गाना पलंगिया सोने ना दिया यूट्यूब पर देखने वाले की संख्या 152 मिलियन है।
इस गाने के गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी व संगीतकार छोटे बाबा हैं। इसी फिल्म का दूसरा गाना बिन बियाहे राजा जी को 101 मिलियन व्यूज मिले हैं। इस गाने के गीतकार विनय निर्मल व संगीतकार छोटे बाबा हैं। दोनों गाने कोरियोग्राफर राम देवन हैं। यह दोनों गाना पवन सिंह और मणि भट्टाचार्य पर फिल्माया गया है। फिल्म के निर्माता जसवंत कुमार हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। सबसे महंगी ब्लॉकबस्टर फिल्म क्रेक फाईटर का गाना देखे खातिर तरसे ईयार को 117 मिलियन व्यूज मिला है। यह गाना चांदनी सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने के गीतकार जाहिद अख्तर व संगीतकार छोटे बाबा हैं। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे हैं। इस फिल्म में एंग्री यंगमैन के रूप में पवन सिंह का किरदार कई शेड्स लिये हुए हैं, जिसकी काफी सराहना की गई है। इस फिल्म के निर्माता उपेन्द्र सिंह और निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। कार्यकारी निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। इस तरह से पावर स्टार पवन सिंह और निर्देशक सुजीत कुमार सिंह की सुपरहिट जोड़ी में एक मिसाल कायम किया है। उम्मीद की जाती है कि आगे भी उनकी जोड़ी सुपरहिट फिल्में देती रहेगी।
गौरतलब है कि फिल्म निर्देशक सुजीत कुमार सिंह के साथ सभी सुपरहिट फिल्मों के एडीटर दीपक जऊल हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। डीओपी देवेन्द्र तिवारी व महेश अन्ना हैं। बैक ग्राउंड म्यूजिक चन्द्रशेखर सिंह व असलम शुरती, स्पेशल इफेक्ट देवराज बिस्वाल ने दिया है। डिज़ाइनर नरसू बेहरा हैं। प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव अरशद शेख पप्पू हैं। म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी और वेब म्यूजिक कंपनी का  विशेष सहयोग मिला है। इन सभी फिल्मों के मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। बिहार में इन फिल्मों को रेनू विजय फिल्म्स वितरण कंपनी द्वारा रिलीज किया गया है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सोनू निगम हैं। उन सभी सुपरहिट फिल्मों में जो प्रमुख रूप से साथ दिये हैं। पवन सिंह सहित उन सभी को तहेदिल से सुजीत कुमार सिंह ने धन्यवाद दिया है। बाकी और भी जिन लोगों ने बहुत तन मन से एकजुट होकर काम किया है, उन सभी टेक्नीशियन को भी धन्यवाद उन्होंने कहा है। साथ ही आगे भी एक साथ काम करने की बात कही है। पवन सिंह और सुजीत कुमार सिंह की जोड़ी में अगले साल भोजपुरी फिल्म वारंट आने वाली है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live