अपराध के खबरें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मधुबनी जिलाध्यक्ष ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटा राहत का सामना ओर कपड़े, कहा सरकार हुई संवेदनहीन

पप्पू कुमार पूर्वे पत्रकार 

मिथिला हिन्दी न्यूज :-बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ० मदन मोहन झा द्वारा मधुबनी जिला के झंझारपुर अनुमंडल के नवटोली एवं सामिया पुल के नजदीक पहले कोरोना के मार से भुखमरी के शिकार हो चुके एवं अब कमला नदी के भयंकर बाढ़ के पानी से विस्थापित सैकड़ों परिवार के लोगों के बीच साड़ी एवं राशन सामग्री का वितरण किए एवं हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिए।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ० मदन मोहन झा ने कहा आज सम्पूर्ण प्रदेश बैश्विक महामारी कोरोना के चपेट में फंस चुका है।
वहीं, दूसरी ओर मिथिलांचल के लगभग सभी जिला बाढ़ के विभीषिका से दोहरी मार झेलने को विवश है।

बिहार सरकार लोगों को महामारी कोरोना से ही बचाव का इन्तजाम कर पा रही है, न नही बाढ़ से पीड़ित परिवारों को राहत उपलब्ध करा पा रही है। आज प्रदेश के लोग भगवान भरोसे जिन्दा रहने को विवश है। प्रदेश में डॉक्टर, नर्स की घोर कमी है। अस्पताल में जीवन रक्षक दवाई, वेन्टीलेटर के साथ साथ अन्य कोई भी सुविधा उपलब्ध है। वहीं बाढ़ से लाखों परिवार वेघर हो गये। कई प्रखंडों का जिला से संपर्क भंग हो गया, सैकड़ों गांव का रास्ता अवरुद्ध हो गया।
प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, एवं बिहार सरकार वर्चुअल रैली एवं मिटिंग करने में व्यस्त है। लोगों को मदद करने का समय नही मिल रहा जो घोर निराशाजनक है। जदयू एवं बीजेपी की डबल इंजन की सरकार पूर्णरूप से संवेदनहीन हो गई है।

इस मौके पर मधुबनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो० शितलाम्बर झा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीबों, मजदूरों, शोषितों, बंचितों, छात्रों, नौजवानों, किसानों को मदद करती रही है, और इस आपदा के समय मे भी कांग्रेसजन लोगों को हर स्तर पर मदद कर रही है।

इस मौके पर प्रो० शीतलाम्बार झा(जिला अध्यक्ष, मधुबनी कांग्रेस), सीताराम चौधरी(दरभंगा जिला अध्यक्ष) आनंद कुमार झा, प्रतिभा सिंह, कौशल राजपूत, बीरेंद्र झा, भास्कर चौधरी, इन्द्र कांत झा, कमल बाबा, कांग्रेस के बरिष्ट नेता मनोज मिश्रा, नारायण झा, नीतीश कुमार झा सहित अन्य कई कांग्रेसजन मौजूद थे।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live