अपराध के खबरें

बिहार मे विकास मतलब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , बिहार ने कीर्तिमान रचा आजादी के बाद पहली बार लगातार विकास की ओर बिहार, विधायक

मोरवा/समस्तीपुर
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने लगातार ही विकास कार्यों को जारी किए हुए है इसी बीच आपको बता दें कि आजादी के बाद पहली बार बिहार में विकास का कीर्तिमान रच दिया है। ये सब उक्त कथन कहीं मोरवा विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने प्रखंड के चंदौली गांव में सड़क शिलान्यास करते हुए। विधायक ने साफ साफ बताया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के द्वारा बिहार ने संपूर्ण देश में विकास का नया कीर्तिमान रच दिया है। विधायक द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से अजेय बहुमत से सरकार बनाने के लिए आम जनों का प्रेरित किया। इस अवसर पर विधायक ने ताजपुर हलई मुख्य मार्ग से लेकर चंदौली गांव तक सत्तावन लाख छियानवे हजार रुपए से अधिक की राशि से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। इससे पूर्व विधायक श्री निषाद पूर्व मुखिया शक्तिधर चौधरी, सत्यनारायण चौधरी, पूर्व सरपंच आदि ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नारियल फोड़कर सड़क का शिलान्यास किया। जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष चौधरी सहनी, संजय सहनी , रामसकल राम, मुकेश चौधरी, गुड्डू चौधरी, राम पांडव राय, अरुण सक्सेना आदि ने समारोह को संबोधित किया।
Published by Amit Kumar
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live