अपराध के खबरें

रीना कुमारी कुशवाहा दलसिंहसराय व गीता देवी उजियारपुर की बनीं रालोसपा महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्षा


तुफैल अहमद (दलसिंहसराय/समस्तीपुर)
मिथिला हिन्दी न्यूज़ (दलसिंहसराय/समस्तीपुर) - समस्तीपुर जिला की रालोसपा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्षा ममता कुशवाहा ने आज सोमवार को पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए दलसिंहसराय पाँड़ निवासी रीना कुमारी कुशवाहा को दलसिंहसराय प्रखंड रालोसपा महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्षा व निर्मला देवी को जिला महासचिव एवं उजियारपुर पचपैका निवासी गीता देवी को उजियारपुर प्रखंड रालोसपा महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्षा के पद पर मनोनीत किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इनके मनोनयन से क्षेत्र में पार्टी व संगठन और भी मजबूती मिलेगी। इस मौके पर दलसिंहसराय रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष अमरकान्त कुशवाहा, नगर अध्यक्ष रंजीत कुमार,आईटी सेल के जिलाध्यक्ष आशीष स्वर्णकार,युवा प्रखंड अध्यक्ष सह प्रवक्ता अविनाश चन्द्र,रविन्द्र कुमार सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live