अपराध के खबरें

विनोद पोद्दार बने दलसिंहसराय बलान नदी बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष

तुफैल अहमद (दलसिंहसराय/समस्तीपुर)

मिथिला हिन्दी न्यूज़ (दलसिंहसराय/समस्तीपुर) - आज दलसिंहसराय शहर के स्थानीय कदम घाट के प्रांगण में शहर के बुद्धिजीवी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें वर्षों से आज तक स्थानीय विधायक, सांसद एवं स्थानीय नगर पंचायत द्वारा बलान नदी के प्रति उदासीन रवैये पर नाराजगी जाहिर की गई। बैठक में कहा गया कि अब तक जितने भी जनप्रतिनिधि हुए उन्होंने बलान नदी की दुर्दशा को लेकर कभी भी दिलचस्पी नही दिखाई है, जिसके कारण आज बलान नदी की उपेक्षा के कारण आज उसका अस्तित्व समाप्त होने पर है। इसी को लेकर आज दलसिंहसराय शहर के प्रबुधु लोगों ने इस पर चिंता जताते हुए बलान नदी को संरक्षित कैसे किया जाय इस पर विचार विमर्श किया।
बैठक में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से बिनोद कुमार पोद्दार को बलान नदी बचाओ संघर्ष समिति का अध्य्क्ष व अरुण कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष एवं आशीष स्वर्णकार को सचिव मनोनीत किया। इस दौरान नव मनोनीत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव ने बैठक में उपस्थित लोगों को संगठन के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि बलान नदी को किस तरह संरक्षित किया जाय इस पर जोर शोर से जन जागरूता अभियान चलाया जायेगा। इस मौके पर राजू वर्णवाल, अंजार आलम, दीपक कुमार, राजू पोद्दार, गोपाल ठाकुर, राकेश कुमार वर्णवाल अधिवक्ता, मनोज कुमार ठाकुर,मुकेश कुमार राय, सोहन पोद्दार, रौशन कुमार, कुन्दन कुमार गुप्ता, राजा कुमार, नन्दू कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live