अपराध के खबरें

मनीषा कुमारी बनीं दलसिंहसराय राजद महिला नगर अध्यक्षा


तुफैल अहमद (दलसिंहसराय/समस्तीपुर)

मिथिला हिन्दी न्यूज़ (दलसिंहसराय/समस्तीपुर) - समस्तीपुर राजद महिला सेल की जिलाध्यक्षा पिंकी राय ने आज बुधवार को दलसिंहसराय प्रखंड मुख्यालय के चकनवादा एन0एच0 28 स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दलसिंहसराय नगर पंचायत अंतर्गत लोकनाथपुर गंज वार्ड नं0 2 निवासी मनीषा कुमारी को दलसिंहसराय राजद महिला नगर अध्यक्षा के पद पर मनोनीत करते हुए उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मो० जाविर हुसैन ने शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने नौकरी एवं निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत सीटें आपके लिए आरक्षित कर 21वीं सदी को नारी सशक्तीकरण सदी घोषित कर क्रांतिकारी परिवर्तन की नींव रख दी है।
राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव सह उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता, प्रदेश सचिव चंदन प्रसाद, देवेन्द्र प्रसाद सिंह, मीडिया प्रभारी राजदीपक के अलावे पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर महतो, प्रखंड प्रधान महासचिव महेंद्र राय, नगर अध्यक्ष उमेश राम, रमेश सिंह, इमरान शकील, नजर सोहैल, मो0 मुराद, मो0 माजिद हुसैन, मो0 रुस्तम, सन्नी सम्राट, अशोक सिंह, अशोक पासवान, प्रमोद पासवान,डॉ० देव दत्त राय, राम भरोस पासवान, शंकर पासवान, बिक्कु पासवान, रेखा देवी, मुशर्रफ प्रवीण, अनीता देवी, ममता देवी, मो० मेहंदी आलम, मो० इलियास, सविता देवी, अजय पासवान, मनोज पासवान, गोविंद पासवान, राजीव कुमार सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ताओं ने मनीषा कुमारी के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live