अपराध के खबरें

आख़िर राममंदिर निर्माण के लिये पाँच अगस्त का ही दिन क्यों चुना गया? जानें वजह

पंकज झा शास्त्री 

मिथिला हिन्दी न्यूज :-भगवान राम के प्रति आस्था एवं विश्वास लोगो के लिए अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर को लेकर इंतजार समाप्त होने जा रहा है।
काफी लंबे समय से भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण को लेकर इंतजार चल रहा था। 5 अगस्त, बुधवार को भगवान राम की जन्मभूमि निर्माण के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया जा रहा है। वैसे राम मंदिर के निर्माण हेतु यह पुनः भूमि पूजन होगा। पुनः भूमि पूजन इसलिए कह रहे है कि अयोध्या में राम जन्म स्थल पर पहले से मंदिर था। जिसका प्रामाणिकता देश के समक्ष है।

राम मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन हेतु शुभ मुहूर्त काशी के विद्वान पंडित द्वारा निर्धारित किया गया है।
वैसे इस भूमि पूजन में बहुत कम लोग सम्मिलित हो पाएंगे कारण एक तरफ हमारे आस्था के देव भगवान राम है जो बहुत महत्वपूर्ण है तो दूसरे तरफ कोरोना जैसे महामारी काल से भी निपटना है।
अतः भक्त जन जहां है वहीं से सीता राम के नाम से अपने घर पर घी का दीप जलाकर इस भूमि पूजन में सम्मिलित होने का योगदान करे।

आइए जानते है मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार कोन सा शुभ मुहूर्त उचित रहेगा।

5 अगस्त 2020, बुधवार,
द्वितीया तिथि, कृष्ण पक्ष,
पूर्णिमा मान्य अनुसार भाद्रपद मास,
संक्रांति मान्य अनुसार श्रावण मास।
धनिष्ठा नक्षत्र दिन के 09:20 बजे तक इसके उपरांत शतभिषा नक्षत्र।
चंद्रमा कुंभ राशि में अहोरात्र।
राहुकाल पश्चिम

दिन में राहुकाल दि 08:45 से दि 10:23 तक।
इसके बाद दि 12:01 बजे से दि 01:39 बजे तक।

अतः राम मंदिर निर्माण हेतु शुभ मुहूर्त दि 10:24 से दि 11:59 तक संकल्प कर लेना उचित रहेगा।
या
दि 01:40 से, दि 03:45 तक उचित रहेगा।

बुध को 5 अंक का स्वामित्व प्राप्त है और बुध श्री गणेश का अपना दिन माना गया है।
5 अंक ऊर्जा और उत्साह को दर्शाता है।
साथ ही इस दिन धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र का होना शुभ है।

नोट- अपने अपने क्षेत्रीय पंचांग अनुसार समय सारणी में कुछ अंतर हो सकता है।


Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live