अपराध के खबरें

10 अगस्त राशिफल | ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

पंकज झा शास्त्री 

चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आज राशि अनुसार कैसा हो सकता है आपके लिए दिन,आइए जानते हैं।

1. मेष राशि :-
आज का दिन कई अनुभवों से युक्त होगा। आप की सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लेकिन, निजी खर्च बढ़ेंगे। समय का दुरुपयोग न करें।

2. वृषभ राशि :-
आय से अधिक खर्च न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आप के प्रयासों से व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। लेकिन, आज खान-पान में विशेष सावधानी रखें।

3. मिथुन राशि :-
आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। कार्य व्यवसाय में सफलता मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं। ध्यान रहे जोखिम भरे कार्य से बचें साथ ही आज किसी से मजाक न करें, अन्यथा मुसीबत खड़ी हो सकती है।

4. कर्क राशि :-
आय में वृद्धि की संभावना के बीच प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करने पर सफलता मिलेगी। पिता से मनमुटाव के बीच क्रोध न करें। ध्यान रहे आज किसी को नीचा दिखाने का प्रयास न करें।

5. सिंह राशि :-
आय में वृद्धि के साथ ही अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधरेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। दिन की शुरुआत से ही कार्य प्रभावित होंगे। लेकिन, जल्दबाजी में कोई काम न करें।

6. कन्या राशि :-
आज यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। दोस्तों से भेंट, उपहार मिलेगा।

7. तुला राशि :-
मित्रों के सहयोग से निजी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग के साथ ही आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। लेकिन, अधिकारों का गलत प्रयोग नहीं करें।

8. वृश्चिक राशि :-
लंबे समय के बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। समय अनुकूल है। उसका सदुपयोग करें। यात्रा सम्भव है।

9. धनु राशि :-
कार्य के प्रतिदृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिलवाने वाली है। विरोध की संभावना के बीच नौकरी में तबादला व पदोन्नति के योग हैं। आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

10. मकर राशि :-
व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी, लेकिन आप क्रोध न करें।

11. कुम्भ राशि :-
आज दिन व्यस्तता से पूर्ण रहेगा। व्यावसायिक नवीन गतिविधियाँ लाभकारक रहेंगी। जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता की संभावना के बीच घर परिवार में मांगलिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे।

12. मीन राशि :-
आप व्यर्थ के दिखावे व आडंबरों से दूर रहें, अन्यथा दिक्कतें बढ़ सकती हैं। निजी जीवन में भी ध्यान दें। सन्तान के रुखे व्यवहार के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। व्यापार में मन नहीं लगेगा।

नोट - उपरोक्त्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए ।अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live