अपराध के खबरें

बुधवार दिन में नाम के अनुरूप जानिए 12 राशियों का परिचय एवं महत्व

पंकज झा शास्त्री 

मिथिला हिन्दी न्यूज :-यह राशि फल चंद्र राशि अधारित पुकार नाम अनुसार है।यह कोइ जरुरी नही कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए।अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरुरी होता हैं।

1.मेष राशि :-
दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।

2. वृषभ राशि :-
निवेश किए धन से अर्जित होने वाले वाले लाभ में विलंब होगा। अर्थ व्यवस्था बिगड़नें से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी।

3. मिथुन राशि :-
कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें, मेहनत करें। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।

4. कर्क राशि :-
आज विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे।

5. सिंह राशि :-
आलस को त्यागने से रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।

6.कन्या राशि :-
आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। वायु विकार से पीड़ित रहेगे।

7. तुला राशि :-
स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। परिवार की समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा, ऐसे में समय रहते जरूरी दस्तावेजो को संभाल लें।

8. वृश्चिक राशि :-
आज रचनात्मक काम होंगे। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ मे वृद्धि होगी। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा।

9. धनु राशि :-
सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा और आप के प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। अपनी परिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। पारमार्थिक कार्यो में धन लगेगा।

10. मकर राशि :-
कार्य की अधिकता के बीच कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा। अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें धोखा मिल सकता हे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं। सक्रिय होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा।

11. कुम्भ राशि :-
सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। लेकिन ध्यान रहे, कम बोलें और अच्छा बोलें ।

12 मीन राशि :-
आज लाभ होने की संभावना है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देव स्थलो का भ्रमण करेंगे।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live