अपराध के खबरें

13 अगस्त राशिफल | ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

पंकज झा शास्त्री 

चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आज का दिन राशि अनुसार आपका दिन कैसा हो सकता है,जानते है।

1मेष राशि
आज आप दूसरों की मदद करने में समय अधिक व्यतीत करेंगे। भले ही आपके रास्ते में कोई भी मुसीबत या कठिनाई आए, आप उसे आसानी से पार कर लेंगे। कहीं दूर से आर्थिक फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। आपको सिर्फ अपने दृष्टिकोण को सकारात्मक रखना होगा।
    
2वृषभ राशि 
आर्थिक रूप से आज के लिए आपका समय अच्छा है लेकिन आपके विरोधी आज सक्रिय होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। आज किसी असहाय की मदद करने से खुशी प्राप्त होगी। आपके लिए और भी बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे इसलिए इस बारे में एक बार अच्छे से सोच लें और अपने करियर की दिशा बदलें। ।

3मिथुन राशि
आज का दिन भाग-दौड़ से भरा रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं, जो पैसा आपने किसी को उधार दे रखा है वो वापस मिल सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। बच्चों से कोई गुड न्यूज मिल सकती है, आप काफी टेंशन फ्री फील करेंगे। घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

 4कर्क राशि
आज आपका संभव उग्र रहेगा और क्रोध की भावना रहेगी। इस से आपका मन किसी भी काम को करने में नहीं लगेगा। वाद विवाद में ना पड़ें क्योकिं इस से आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी। कार्यालय में प्रेम प्रसंग की एक संभावना आपको अपने कार्य से दूर ले जा सकती है ।   

5सिंह राशि
 आज आपकी बेहद तारीफ होगी और आपके पास पास के लोग आपकी तारीफों के पूल बांधेंगे। अच्छे प्रदर्शन के कारण कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ा उत्तरदायित्व भी सौंपा जा सकता है। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। आप मेहनत तो काफी समय से कर रहे थे पर पैसा नही जुट पा रहा थे।     

6कन्या राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। विज्ञान के छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, करियर के अच्छे अवसर मिलेंगे। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। यात्रा करनी पड़ सकती है जिस से थकावट होना संभव है। परिवार में किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, संतान संबंधी परेशानियां दूर होंगी।

7तुला राशि
आज आपका फायदा होने की संभावना है और आप पूरे दिन सक्रिय रहेंगे। किसी काम में आप लगे रहे फल अवश्य मिलेगा। कोई भी बात आज आप नापतोल पर करें। अपने मित्रों व सहकर्मियों से आपको आज शायद कोई मदद ना मिले लेकिन निराश ना हो। इसके अलावा बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। आप किसी अच्छे जानकर से भी अपने पैसे और अपने पेशे से संबंधित सुझाव ले सकते है।      

8वृश्चिक राशि
आज आपको कुछ नया करना चाहिए। आपका सौभाग्य आपके साथ होगा और आप पाएंगे कि आप अपने सभी लक्ष्यों को चाहे वो कितने भी कठिन क्यों ना हों आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा नहीं है। आर्थिक संकट के कारण आप परेशान भी रह सकते हैं।     

9धनु राशि
धनु राशि के जातकों का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। भाई-बहन के रिश्तों में मिठास आएगी। मेडिकल क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। अगर वे मेहनत करते हैं सफलता मिलना भी तय है। आज आपको अपने कैरियर के संबंध में किसी निपुण सलाहकार की सलाह की जरूरत होगी। तुलसी के पौधे के आगे दीपक जलाएं। 

10मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के धन में वृद्धि होगी और स्थिति में सुधार होगा। लेकिन आज ज्यादा खर्च का दिन है। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। आय जितनी होगी, खर्च भी उतना ही होगा। आय-व्यय बराबर रहेंगे। बोलने पर संयम रखें। मन दुविधायुक्त रहेगा। किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़े में पड़ने से मामला खराब हो सकता है। मंदिर में फल दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी ।

11कुंभ राशि
आज आपकी प्रसिद्धि का जादू दिन भर छाया रहेगा। अगर आप सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आज के दिन मेहनत करें। इस समय आपकी कोई सम्पत्ति नष्ट होने का योग है। कीमती सामान के प्रति सजग रहें। आपकी सवारी दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है। 

12मीन राशि
आज आपका दिन थकावट भरा रहेगा। घरेलू कामों की वजह से भाग-दौड़ बनी रहेगी। हनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी । आज आपको कोई खास बात पता चल सकती है । आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं, यात्रा के दौरान किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आज दिन की शुरुआत कुछ मीठा खाकर करें। आज किसी को उधार देने से बचें। नया वाहन खरीदने के लिए दिन अच्छा है। पिता का स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा, अभी सर्दी है ऐसे में उन्हें सर्दी से बचा कर रखें। जीवनसाथी के सहयोग से कोई रूका हुआ काम पूरा होगा। भगवान शंकर को जल अर्पित करें, मानसिक तनाव कम होगा।


नोट - उपरोक्त्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए ।अतः बेहतर परिणाम हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live