अपराध के खबरें

14 अगस्त राशिफल | ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

पंकज झा शास्त्री 

चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आज आपके लिए,राशि अनुसार जानकारी।

1. मेष राशि :—
आज का दिन लाभदायी है। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों की आप पर खास दृष्टि रहेगी, जिससे आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है। धन लाभ की संभावना के बीच दोस्तों के साथ मेलजोल बढेगा।

2. वृषभ राशि :—
आर्थिक दृष्टि से भी लाभ के साथ ही जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है।

3. मिथुन राशि :—
आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ ही सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह हो सकती हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

4. कर्क राशि :—
समय से पहले आप का कोई भी काम न बनेगा, अत: अपनी बारी का इंतजार करे। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मध्याह्न के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। सेहत खराब होने की संभावना के बीच आकस्मिक खर्च हो सकता है। लेकिन, धन लाभ आपकी चिंता को कम कर देगा।

5. सिंह राशि :—
आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। प्रवास या पर्यटन के योग के बीच गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। संतो के दर्शन से लाभ होगा।

6. कन्या राशि :—
व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थी आज अभ्यास और कॅरियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

7.तुला राशि :—
धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना के बीच आज निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मध्याहन के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।

8. वृश्चिक राशि :—
आज मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी। मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा।

9. धनु राशि :—
वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। लेकिन, नकारात्मक विचार मन में न आने दें। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें, अन्यथा बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। खान-पान में भी संयम बरतें।

10.मकर राशि :—
आज का दिन शुभफलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। लेकिन, धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।

11. कुम्भ राशि :—
मेहनत का फल मिलेगा। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें। कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आपके फंसने की संभावना है, कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहने के साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य संभालें।

12. मीन राशि :—
अपने घर और संतान सम्बंधी शुभ समाचार मिलेंगे। नए मित्र बनने के साथ ही आज व्यवसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। लेकिन, अनजान लोगों पर भरोसा न करें। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। धन खर्च हो सकता है।


नोट - उपरोक्त्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए। अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live