अपराध के खबरें

18 अगस्त राशिफल :ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

पंकज झा शास्त्री 


चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आज के दिन आपके राशि अनुसार क्या कहता है जानते है।

1. मेष राशि :-
आज व्यर्थ विवादों से दूर रहें, विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्यों के पूर्ण होने की संभावना है। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।

2. वृषभ राशि :-
आज दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहने से दिनचर्या प्रभावित होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

3. मिथुन राशि :-
दिन अनुकूल है। परिवार और आवास की समस्या हल होने की संभावना है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। नए सम्बन्ध लाभप्रद रहेंगे।

4.कर्क राशि :-
संतो के दर्शन की संभावना के बीच प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास नहीं करें। आर्थिक मामलो में लापरवाही न करें।

5. सिंह राशि :-
व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। कार्यस्थल में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। समय रहते जरूरी कागजातों को टटोल लें। संतान के कार्यों से चिंतित रहेंगे। व्यक्तिगत कार्यों में लापरवाही न करें,अन्यथा मुश्किलें बढेंगी।

6. कन्या राशि :-
आप के कार्यों से समाज में आपकी प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। यश, उत्साह बढ़ेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। प्रेम प्रसङ्ग में न उलझें।

7. तुला राशि :-
रोजगार में बदलाव आने की उम्मीद क बीच आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। रुका पैसा मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। मेहमानों का आगमन होगा।

8. वृश्चिक राशि :-
अनजाने में हुई गलती से नुकसान होगा। व्यापार में आ रही परेशानी से तनाव बढ़ सकता हे। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। श्रेष्ठजनों से मेल होगा। परिवार की उलझन खत्म होगी।

9. धनु राशि :-
अपने धन का कुछ अंश परोपकार में भी लगाएं, इससे नौकरी में कार्य का विस्तार होगा। शुभ और अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। विरोधियों से सावधान रहें।

10. मकर राशि :-
आर्थिक लाभ की संभावना के बीच व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होगा। अपने के महत्व को भूलें बिना किस व्यक्ति से क्या बात करनी है, इसका विशेष ध्यान रखे। परिजनों पर व्यर्थ में संदेह नहीं करें।

11. कुम्भ राशि :-
समय पर काम करना सीखें। अपने विचारों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

12. मीन राशि :-
आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है। कामकाज में इच्छा के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। वाहन क्रय करने का मन होगा। नए सम्बन्ध बनेंगे।


नोट - उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए। अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live