अपराध के खबरें

26 अगस्त राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

पंकज झा शास्त्री 

चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आज आपके लिए आपका राशि क्या कहता है जानते हैं।

मेष-
कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए खानपान पर नियंत्रण रखें।
पैसों की बचत करने की सोच सकते हैं। परिवार के सदस्यों की बात से चिड़चिड़े हो सकते हैं। किसी के साथ यात्रा पर जाना पसंद नहीं करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन संतोषजनक रहेगा।

वृषभ-
 नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए लाभदायक रहेगा। प्रोफेशनली और पर्सनली दिन अच्छा रहेगा। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। घर पर थोड़ा समय अकेले बिताना पसंद करेंगे।
आज के दिन लंबी यात्रा पर जाना टाल दें। किसी को इग्नोर करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।

मिथुन-
कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देना फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

कर्क-
परिवार में शांति का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र पर लाभ पाने में कामियाब होंगे।
वज़न नियंत्रित करने की कोशिश करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक मोर्चे पर कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी प्रॉप्रर्टी की बुकिंग करा सकते हैं। नवविवाहित जोड़ों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

सिंह-
कोई आपको छुट्टियां मनाने के लिए आमंत्रित कर सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी से धन लाभ के संकेत हैं। सेहतमंद रहने के लिए कोई जिम ज्वॉइन करने की सोच सकते हैं। फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी सीनियर को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है।

कन्या-
किसी चीज़ में निवेश करने से लाभ होगा। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करने से लाभ होगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर काम पर करते समय सतर्क रहें। किसी यात्रा पर जाना शुभ रहेगा।
किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है।

तुला-
 पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने का सपना जल्दी पूरा होगा। सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। घर के कामों में जीवनसाथी की मदद करने की सभी तारीफ करेंगे। जीवनसाथी आपसे कुछ छिपा सकता है।

वृश्चिक-
सेहत को लेकर किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। प्रॉप्रर्टी संबंधित कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है।

धनु-
घर की तलाश कर रहे लोगों को रहने के लिए उचित स्थान मिल सकता है। सेहतमंद रहने के लिए जंक फूड का सेवन ना करें। किसी प्रोजेक्ट के लिए धन का इंतज़ाम करना मुश्किल होगा। प्रोफेशनली और पर्सनली दिन अच्छा रहेगा। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय कठिन रहेगा।

मकर-
किसी तीर्थयात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। कोई कानूनी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। पढ़ाई को लेकर दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों को ताज़ा करने के लिए कुछ बदलाव करें।

कुंभ-
आर्थिक स्थिति मज़बूत के चलते मूड अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को अपने पक्ष में करने में कामियाब होंगे।
परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कोई घर या अपॉर्टमेंट खरीदने के योग हैं। किसी के साथ मुलाकात प्यार में बदल सकती है।

मीन-
शिक्षा के क्षेत्र में रुचि अच्छी रहेगी।किसी प्रॉप्रर्टी के अच्छे दाम मिल सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें। किसी प्रोजक्ट को पूरा करने की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। गाडी चलाते समय सतर्क रहें।
अपने साथी के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है।


नोट - उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए।अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live