अपराध के खबरें

31 अगस्त राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?



पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आज आपके लिए आपका राशि क्या कहता है।

1. मेष राशि :-
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मित्र आप के कार्यों में सहायक होंगे। मन में किसी बात को ले कर दुविधा के कारण तनाव महसूस कर सकते हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह के बीच यात्रा सुखद होगी।

2. वृषभ राशि :-
कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभांवित करेगा। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी। कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से खुश नहीं दिखेंगे। कार्यो में हो रही देरी से चिंतित होने के साथ ही बहनों से झगड़े की संभावना है।

3.मिथुन राशि :-
धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा के बीच धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा।

4. कर्क राशि :-
रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जीवन साथी का साथ मिलेगा। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराएं नहीं, अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा।

5.सिंह राशि :-
नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग के बीच शत्रु परास्त होंगे।

6. कन्या राशि :-
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों से मार्ग दर्शन व सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें, किसी की बातों में न आते हुए खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

7.तुला राशि :-
आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे। जिन अपनों ने आप से दूरिया बना लीं हैं, समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार में बदलाव लाते हुए उनसे वापस जुड़ जाएं।

8. वृश्चिक राशि :-
भाग्योदय की संभावना के बीच कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। जो भी काम करें पुरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें, ऐसा करने से आप निश्चित सफल होंगे।

9. धनु राशि :-
नौकरी में बदलाव के योग के बीच नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं। अनावश्यक विवादों में न बोलें, वरना नुक्सान हो सकता है। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है।

10. मकर राशि :-
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन, जिन लोगों की आप ने मदद की थी, वही आज आप का विरोध करेंगे। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

11. कुम्भ राशि :-
कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

12. मीन राशि :-
बीती बातों को भुला कर अपने रिश्तों की नई शुरुवात करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

नोट - उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live