मिथिला हिन्दी न्यूज :-मोरवा प्रखंड के लरुआ पंचायत निवासी कांग्रेस नेता संजीव कुमार झा नहीं रहे। मंगलवार को दिल्ली के आकाश निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका आकस्मिक निधन हो गया। बिहार के वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय नंदू झा के एकमात्र सुपुत्रसंजीव कुमार झा के आकस्मिक निधन से संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ विन्देश्यर पाठक के साढ़ू पुत्र कांग्रेसी नेता संजीव कुमार झा वर्तमान में आरबीएस इंटरनेशनल कंपनी बिहार के चेयरमैन के पद को सुशोभित कर रहे थे। उनके चचेरे भाई लरुआ पंचायत के पूर्व मुखिया विजय कुमार झा, मिट्ठू झा, मुखिया प्रियंका प्रिया, सांसद प्रतिनिधि शिव कुमार सिंह, मोरवा प्रखंड मुखिया संघ उपाध्यक्ष फूलन कुमार सिंह,सुनील कुमार झा, पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह निषाद , प्रमोद कुमार राय, असेसर राय , पूर्व मुखिया सूर्य नारायण झा, स्वतंत्रता सेनानी सियाराम शर्मा आदि ने हार्दिक शोक संवेदना प्रकट की है।
Published by Amit Kumar
No comments:
Post a comment