अपराध के खबरें

वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आएंगे बाढ़ पीड़ितों की सुधि लेने, चकपहार


मोरवा/संवाददाता।

वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी मोरवा विधानसभा के बाढ़ पीड़ितों की सुधि लेने शुक्रवार को मोरवा प्रखंड के चकपहार पहुंचेंगे। बाढ़ पीड़ितों में राहत वितरण करते हुए वीआईपी के जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने आज यह जानकारी दी। वीआईपी जिलाध्यक्ष के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के बुरी तरह बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच राहत वितरण किया जाएगा। इसके लिए वीआईपी पार्टी के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है।
Published by Amit Kumar
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live