अपराध के खबरें

बाढ़ पीड़ित मवेशियों के लिए चारा वितरण शुरू

मोरवा/संवाददाता। 
मोरवा प्रखंड के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के बाढ़ पीड़ित मवेशियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा चारा वितरण शुरू किया गया है। विधायक विद्यासागर सिंह निषाद द्वारा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं जिला उप समाहर्ता विनय कुमार से निरीह मवेशियों के लिए अति शीघ्र चारा आपूर्ति की मांग की थी। जिला प्रशासन द्वारा चकपहार पंचायत के लिए 34 क्विन्टल भूसा मवेशियों के लिए भेजा गया है। मुखिया रेनू देवी एवं मुखिया पति प्रवीण कुमार राय मुखिया पति गाय के बच्चों के लिए दो किलो भूसा प्रतिदिन एवं बड़ी गाय के लिए छः किलो भूसा प्रतिदिन के हिसाब से बाढ़ पीड़ित मवेशियों के लिए चारा वितरण किया जा रहा है।
Published by Amit Kumar
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live