अपराध के खबरें

पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए युवाओं ने किया किया पौधारोपण

पप्पू कुमार पूर्वे 


मिथिला हिन्दी न्यूज :-जल जीवन हरियाली पर्यावरण संरक्षण के लिए मोर्निंग वाक ग्रुप जयनगर के युवाओं के द्वारा देवधा के कबीर कुटी परिसर में मॉर्निंग वॉक ग्रुप के युवाओं ने मॉर्निंग वॉक के दौरान तिरपनवें सप्ताह में भी पेड़ लगाने का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर देवधा उत्तरी के मुखिया योगेंद्र पूर्वे ने कहा कि पेड़-पौधा के बिना जीवन संभव नहीं है।वृक्ष की रक्षा कर हम आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण उपहार स्वरूप भेंट कर सकते हैं, वृक्ष लगाने के कई फायदे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए सबको सजग होना पड़ेगा। वही पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक होना होगा।सुड़ी युवा शक्ति देवधा के अध्यक्ष सह समाजसेवी युवा हरेराम चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर किसी की जिम्मेदारी है। इसको लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जलवायु परिवर्तन के कारण वर्षापात का अभाव, भूजल में गिरावट, पेयजल संकट, बाढ़ और सुखाड़ की समस्या लगातार बढ़ रही है।इसके निदान के लिए पौधारोपण काफी आवश्यक है।इस अवसर पर देवधा उत्तरी के मुखिया योगेंद्र पूर्वे,सूरी युवा शक्ति के अध्यक्ष हरे राम चौधरी ,संतोष राउत,अमोद पूर्वे,सुनील महतो मनोज पांडे, शिव शंकर शाह, विशेश्वर पंडित,
मॉर्निंग वॉक ग्रुप के अध्यक्ष दीपक सिंह,प्रशांत झा ,संतोष कुमार शर्मा,मनीष कुमार रोहिता,सुरेश गुप्ता,सोनू कुमार, अशोक कुमार यादव,प्रिंस कुमार रोहिता,मनीष कुमार रोहिता, विवेक कुमार ठाकुर ,सोनू कुमार साह,नरेश कुमार,पप्पू कुमार पूर्वे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live