अपराध के खबरें

शनिवार का राशिफल- आज इन राशि वालों को मिलेंगे शुभ समाचार

पंकज झा शास्त्री 

मिथिला हिन्दी न्यूज :-चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार ,कैसा हो सकता है आज आपके लिए दिन ,जानिए राशि अनुसार।

1 . मेष राशि :-
नए भवन में जाने के योग के बीच जिन लोगों का सहयोग आपने किया था आज वे ही आप से मुंह फेरते दिख रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी, बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें।

2. वृषभ राशि :-
शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है, लेकिन क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे।

3. मिथुन राशि :-
जीवन शैली में परिवर्तन के योग के बीच पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है। किसी के बहकावे में न आते हुए समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव की संभावना।

4.कर्क राशि :-
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। लेकिन, प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा।

5.सिंह राशि :-
आजीविका के नए सरोत्र स्थापित होंगे। जीवन शैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। साथ ही आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा।

6. कन्या राशि :-
आज, जो लोग आपके कार्यों की सराहना करते थे अब वे ही आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद करेंगे। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।

7. तुला राशि :-
परिजनों का सहयोग नहीं मिलने से आज कार्य प्रभावित होंगे। अत: समय रहते अपने कार्य पूर्ण कर लें। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करने से पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं चमत्कारिक लाभ होगा।

8. वृश्चिक राशि :-
व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें और आप दोनों के वार्तालाप में स्नेह झलके न की बनावटी बातें। वाणी में मधुर रहे। यात्रा के योग हैं।

9. धनु राशि :-
आज सेहत को नजरअंदाज न करें। मेहमानों की खातिरदारी करनी पड़ेगी। आपके संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

10.मकर राशि :-
जल्दबाजी में किए फ़ैसलों से भारी नुकसान की संभावना के बीच परिवार में आप की बातों को सुना जायगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी।

11. कुंभ राशि :-
आज संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है। समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, ऐसे में अभी अपने बारी का इंजतार करें।

12. मीन राशि :-
किसी के बहकाने से अपने संबंध तोड़ने से बचें। पैर में चोट की संभावना है। समाज में नाम होगा। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। ध्यान रहे जो लोग दुसरे के लिए मांगते है उन्हें कभी अपने लिए नहीं मागना पड़ता।

Note- उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द एक व्यक्ति विशेष पर ही मिल जाय।अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता हैं।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live