अपराध के खबरें

प्रभारी डीएम वैभव चौधरी ने संजीवन मोबाइल एप’’ ’’ जिला चिकित्सकीय नियंत्रण कक्ष’’ का किया विधिवत् उद्घाटन



आलोक वर्मा / अनुराधा भारती
नवादा : जिला स्वास्थ्य समिति, नवादा स्थित जिला कन्ट्रोल रूम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ''संजीवन मोबाइल एप'' '' जिला चिकित्सकीय नियंत्रण कक्ष'' का विधिवत् उद्घाटन प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त, नवादा वैभव चैधरी के द्वारा किया गया।
संजीवन मोबाईल एप:- यह एक प्रकार मोबाइल एप है। जिसमें कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय, जांच, उपचार, स्वास्थ्य संस्थानों की सूची एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध है। उक्त एप को स्वास्थ्य विभाग के बेवसाइट, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, पटना के बेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। जल्द ही उक्त एप गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध होगा। उक्त एप में निम्न सुविधा उपलब्ध है:-
1. कोविड-19 जांच हेतु स्वयं पंजीकरण।
2. कोविड-19 जांच का परिणाम प्राप्त करना।
3. नजदीकी आइसोलेशन सेन्टर की जानकारी।
4. होम आइसोलेशन हेतु स्व घोषणा।
5. चेट वाॅट की सुविधा।
6. नजदीकी जांच केन्द्र की जानकारी।
7. नजदीकी कोविड-19 स्वास्थ्य केन्द्र की जानकारी।
8. आइसोलेशन सेन्टर में बेड की उपलब्धता जानकारी।
9. सामान्य प्रश्न की सुविधा।
10. 102 एवं 104 पर सीधे डायल करने की सुविधा।
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए आमजन की समस्याओं के समाधान एवं चिकित्सीय परामर्श प्रदान करने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष में 10 हंटिग लाईन युक्त नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका टाॅल फ्री संख्या -1800-345-6615 है। उक्त टाॅल फ्री नम्बर पर 24 घंटे चिकित्सीय परामर्श एवं कोविड से संबंधित अन्य समस्याओं का निदान किया जायेगा।
उक्त नियंत्रण कक्ष में राज्य स्तरीय ई-टेलिमेडिसिन सेवा स्थापित है, जिसके माध्यम से चिकित्सीय परामर्श दी जाती है जिसका टाॅल फ्री नम्बर-8010111213 है। उक्त नम्बर पर मिस्ड काॅल करने के उपरान्त काॅल सेंटर से काॅल बैक कर संबंधित व्यक्ति की स्वास्थ्य की जानकारी लेकर एवं उनके द्वारा बताये गए लक्षण के आधार पर चिकित्सक के द्वारा जांच एवं दवा संबंधी पि्रस्क्रीप्सन एसएमएस के द्वारा भेजी जाती है। यह सुविधा सुबह 08ः00 बजे से रात्रि 08ः00 तक है।
   इस अवसर पर प्रभारी सिविल सर्जन डाॅ0 अशोक कुमार, डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार, सदर अस्पताल के सभी कर्मी आदि उपस्थित थे।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live