तुफैल अहमद (दलसिंहसराय/समस्तीपुर)
मिथिला हिन्दी न्यूज़ (दलसिंहसराय/समस्तीपुर) - उजियारपुर के विधायक आलोक कुमार मेहता कोरोना वैश्विक महामारी के बीच बाढ़ से बेघर हुए दर्जनों लोगों का दुख-दर्द बांटने के लिए लगातार बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच आज मंगलवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ने दलसिंहसराय प्रखंड के पगडा पंचायत में बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर खाद्य सामग्री का वितरण कर उन्हें राहत पहुँचाने का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानी तथा इसके समाधान के लिए मौके पर प्रशासन के आला अधिकारियों से भी बात की। विधायक ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। श्री मेहता ने कहा कि बाढ़ की विभीषिका से किसानों के समक्ष भुखमरी की स्थिति बन गई है। किसानों की लगाई हुई धान व मक्के की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। दौरा के क्रम में विधायक के साथ प्रखंड अध्यक्ष मो० जाबिर हुसैन, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर महतो, प्रखंड प्रधान महासचिव महेंद्र राय, पेक्स अध्यक्ष अशोक सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुरेन्द्र राय, पगड़ा पंचायत प्रभारी अध्यक्ष भरत राम, सूरज पाठक, सिकंदर पाठक, नजर सोहैल, मो० माजीद हुसैन, मो० मुराद, छात्र राजद नेता समर सोहैल, मो० शाहिद, मो० मासूम, मो० लक्की, सन्नी सम्राट, मो० रुस्तम, मो० गुलाब आदि शामिल रहे।
No comments:
Post a comment