अपराध के खबरें

वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने किया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौड़ा सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों में किया खाद्यान्न वितरण


वीआईपी पार्टी मुकेश सहनी
बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार!

मोरवा/संवाददाता। 
गरीबों की एकमात्र सच्ची हितैषी वीआईपी पार्टी है। उक्त बातें कहीं वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं एवं आम जनों को संबोधित करते हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने कहां कि वह आम जनता के दुख दर्द में हमेशा एक भाई की तरह साथ रहे हैं और सदा रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह सहनी ने मोरवा विधानसभा क्षेत्र का दौरा करते हुए नून नदी की बाढ़ से हजारों बाढ़ पीड़ितों को होने वाले कष्ट के लिए गहरी चिंता प्रकट की।नून नदी पर बांध नहीं होने के लिए बिहार सरकार की तीव्र निंदा करते हुए ,इसके लिए राज्य सरकार को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह के साथ मोरवा विधानसभा के बाढ़ ग्रस्त पंचायतों में दिघरुआ, सरसौना, चक पहार, चक सिकंदर के सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों के बाढ़ के पानी में डूबे हुए घरों में जाकर खाद्यान्न वितरण किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह के घर पर भोजन के बाद कार्यकर्ताओं एवं प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्जुन सहनी, महिला अध्यक्ष पुष्पा साहनी, सनोज सहनी, अंचल सहनी, लालबाबू सहनी, ललन कुमार सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और राहत सामग्री वितरण में अर्जुन सहनी, पुष्पा सहनी, दीपक सहनी, इंद्रजीत सहनी, कुमोद झा, अजीत पासवान, अजय कुमार, मुन्ना यादव, उपेंद्र सहनी, मुकेश राय, शिव कुमार राय, सुरेश सहनी, शंकर चौधरी उपस्थित रहे।
Published by Amit Kumar
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live