अपराध के खबरें

कल्याणपुर में बाढ़ पीड़ितों को पेयजल व शौचालय की नहीं रहेगी समस्या

पीएचइडी से बाढ़ पीड़ितों के लिए 38 चापाकल व 118 शौचालय का किया गया व्यवस्था

कल्याणपुर के जटमालपुर में शौचालय निर्माण करते कर्मी, जटमालपुर में पीएचईडी विभाग के द्वारा गारा गया चापाकल में पानी पीते बाढ़ पीड़ित लोग

रामजी कुमार 

मिथिला हिन्दी न्यूज :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में बागमती नदी के बाढ़ के पानी से आई क्षेत्र में बाढ़ के कारण प्रखंड के 22 पंचायत के बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं जिसमें कलोजर, नामापुर, सैदपुर, मालीनगर, सोरमार, चकमेहसी, बेलसंडी, तीरा, खरसंडपूर्वी, खरसंडपश्चिमी, बरहेता, सहित आदि पंचायत शामिल है। इन सभी पंचायतों के लगभग 2 लाख से भी ज्यादा लोग बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। बाढ़ हजारों लोग विस्थापित होकर बागमती नदी के तटबंध एवं समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क किनारे तंबू लगाए रात गुजारने को विवश है। बाढ़़ पीड़ितों सबसेे ज्यादा समस्या पेयजल और शौचालय का था जो क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण क्षेत्र के सभी चापाकल पानी में डूब जानेे से बाढ़ पीड़ितोंं को पानी की समस्या से काफी जूझना पड़ रहा था। साथ ही बाढ़ पीड़ितों को शौचालय की भी समस्या से जूझ रहे थे। बतादे कि बाढ़ पीड़ित के सहायता के लिए अंचलाधिकारी के द्वारा तटबंध पर कर्मी के नियुक्ति की गई थी। जिससे बाढ़ पीड़ितों को कोई भी समस्या ना हो। हालांकि तटबंध पर प्रतिनियुक्त कर्मियों के द्वारा बाढ़ पीड़ितो की समस्या से अवगत होते हुए विभाग को रिपोर्ट दीया था। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य प्रमंडल समस्तीपुर के कार्यपालक अभियंता के द्वारा कल्याणपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 38 चापाकल व 118 शौचालय का निर्माण कराया गया है। जिससे क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित लोगों पेयजल व शौचालय की परेशानियों से जूझना नहीं परे इस संबंध में पीएचइडी विभाग के जूनियर इंजीनियर महेश प्रसाद ने बताया कि विभाग के द्वारा निर्देश पर कल्याणपुर में कुल 38 चापाकल व 118 शौचालय का व्यवस्था कराई गई है। जिससे बाढ़ पीड़ित लोगोंं को पेयजल व शौचालय की परेशानियों से जूझना नहीं परे वही अंचलाधिकारी अभय पद दास नेे बताया की बाढ़ पीड़ित लोगो को हर संभव मदद की जा रही हैं। बाढ़ पीड़ित लोगोंं को अगर कोई समस्या हो तो तटबंध पर प्रतिनियुक्त करने की अपनी समस्या बताएं बाढ़़ पीड़ित लोगो को हर संभव मदद की जाएगी।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live