मेरा प्रयास है की क्षेत्र के उन सभी पीड़ित परिवारों तक पहूंच सकूं, जो बाढ़ के विभीषिका से तबाह है- संजय कुमार सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज इसुआपुर/पानापुर/तरैया (सारण):- क्षेत्र के विभन्न गांवों में तरैया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर ताल ठोक रहे हैं समाजसेवी व उद्योगपति संजय कुमार सिंह का बाढ़ पिड़ितो के बीच लगातार राहत सामग्री वितरण का कार्य जारी है। इसुआपुर प्रखंड के छपियां गांव के नयका टोला, पासवान टोला डुमरी छपिया, पासवान टोला डिह छपिया, यादव टोला, हरिजन टोला, कोइरी टोला, मुस्लिम टोला के हज़ारों बाढ़ पीड़ितो के बीच संजय कुमार सिंह ने राहत सामग्री का वितरण किया। वहीं संजय कुमार सिंह ने बताया की आपदा के इस घड़ी में लोगों के बीच हर रोज़ राहत पहुंचा रहा हूं। मेरा प्रयास है की क्षेत्र के उन सभी पीड़ित परिवार तक पहूंच सकूं, जो बाढ़ के विभीषिका से तबाह है। वहीं संगम बाबा ने बताया कि तरैया, पानापुर व इसुआपुर में कुछ दिन पहले जलस्तर कम हुआ था, जिससे कि लोगों ने थोड़ा राहत का सांस लिया था। परंतु अचानक बाढ़ का जलस्तर बढ़ने व सरकार के द्वारा संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से लोगों में काफ़ी आक्रोश है। वहीं संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन अविलंब सामुदायिक किचन व नाव सुविधा पुनः मुहैया कराए जहां जलस्तर बढ़ा है। मौक़े पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थें।