अपराध के खबरें

जिलाधिकारी ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया

संवाद 
समस्तीपुर/मोरवा:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने मंगलवार को मोरवा विधानसभा क्षेत्र के सभी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया। जिलाधिकारी ने विधायक विद्यासागर सिंह निषाद के साथ मोरवा प्रखंड के सर्वाधिक बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र, चकपहार, चक सिकंदर पंचायतों में बाढ़ की विभीषिका का सर्वेक्षण करते हुए, हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने चकपहार पंचायत के नून नदी पुल से विभागीय अधिकारियों के साथ सर्वेक्षण करते हुए बाढ़ पीड़ितों के दयनीय स्थिति की जानकारी लीया।विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने जिलाधिकारी से, मोरवा विधानसभा क्षेत्र के चकपहार,चकसिकंदर ,गुनाई बसही, सारंगपुर पश्चिमी,सारंगपुर पूर्वी, कोठिया, सरसौना ,वन तुलसी, माधोपुर दिघरुआ, लरुआ ,बनबीरा, इन्द्र वारा, निकसपुर,सोंगर आदि पंचायतों में हजारों एकड़ फसल के बाढ़ के पानी में जलमग्न हो जाने को लेकर संपूर्ण क्षेत्र को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करते हुए किसानों को क्षतिपूर्ति, मुआवजा एवं बाढ़ पीड़ितों में अति शीघ्र राहत दिलाने की मांग की। जिलाधिकारी ने विधायक को सभी पंचायतों की दयनीय स्थिति को लेकर अति शीघ्र क्षतिपूर्ति मुआवजा एवं राहत दिलाने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रमंडल द्वारा नून नदी तटबंध से हो रहे भारी रिसाव को रोकने के लिए हरसंभव उपाय करने के लिए विभागीय अधिकारियों को आदेश दिया। दर्जनों बाढ़ पीड़ितों ने घरों में पानी घुसने से निजात दिलाने के लिए ढूंढ नदी पर अभिलंब भात बनाने की मांग की। जिलाधिकारी ने नून नदी में बाढ़ की विभीषिका एवं नदी में तेज धार होने के कारण इसे असंभव बतलाते हुए बाढ़ के बाद, मांग पूरा करने का आश्वासन दिया। मौके पर जदयू के राष्ट्रीय सचिव एवं मोरवा विधानसभा विधायक विद्यासागर सिंह निषाद, उप जिला समाहर्ता गौरव कुमार, सदर एसडीओ अशोक कुमार मंडल, जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, पूर्व मंत्री वैद्यनाथ सहनी, पुलिस पदाधिकारी मोहम्मद जावेद खान, ताजपुर थाना अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह,बाढ़ प्रमंडल अभियंता सौरभ कुमार, सीओ प्रीति लता,बीएओ जगदीश प्रसाद सिन्हा, पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह निषाद, मुखिया पति प्रवीण कुमार, डाक्टर गया प्रसाद साह, मुखिया शिव दयाल सहनी, चौधरी सहनी, संजय सहनी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शर्वेन्दु कुमार ,जगत नारायण राय, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार,जय नारायण राय, डॉक्टर ओम प्रकाश, शंकर कुमार,बरेलाल सहनी, दर्जनों जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों सहित मोरवा एवं ताजपुर के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे।
Published by Amit Kumar
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live