अपराध के खबरें

वीआईपी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार निषाद ने रविवार को विक्रमपुर में आयोजित वीआईपी की बैठक

मोरवा के बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिली समुचित राहत,सुरेश !


मोरवा / संवाददाता। 

मोरवा विधानसभा क्षेत्र के सभी बाढ़ पीड़ितों को जिला प्रशासन समुचित रूप से राहत अविलंब उपलब्ध कराये। उक्त बातें कहीं वीआईपी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार निषाद ने रविवार को विक्रमपुर में आयोजित वीआईपी पार्टी की बैठक एवं प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के सत्रह किलोमीटर की दूरी में नून नदी पर तटबंध का नहीं बनाना राज्य सरकार की घोर लापरवाही एवं विफलता है, जिसके फलस्वरूप आज मोरवा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों पंचायत बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा बार-बार दौड़ा किए जाने के बावजूद सभी बाढ़ पीड़ितों को समुचित रूप से चौरचन जैसे पर्व पर भी एक दाना भी राहत नहीं दिया गया है।बाढ़ पीड़ित एक सिकंदर के एक स्थान पर सामुदायिक किचन की व्यवस्था की गई , जबकि चक पहार में अब तक समुदायिक कीचन की कोई व्यवस्था नहीं की जा सकी है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने अति शीघ्र सभी बाढ़ पीड़ितों में राहत उपलब्ध कराने का आग्रह किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने घोषणा की कि यदि सभी बाढ़ पीड़ितों को अति शीघ्र राहत नहीं दिया गया तो पार्टी की ओर से क्रमबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री निषाद ने स्पष्ट किया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार सहनी ने यह स्पष्ट रूप से घोषणा कर दी है कि पार्टी महागठबंधन से मिलकर ही चुनाव लड़ेगी। और राजद सुप्रीमो की इच्छा के अनुसार ही प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।सुरेश कुमार निषाद ने स्पष्ट किया कि मोरवा विधानसभा क्षेत्र से वीआईपी पार्टी का जो भी उम्मीदवार होगा, उसे विजय दिलाने में जी जान एक कर दिया जाएगा। महिला सेल की जिलाध्यक्ष पुष्पा सहनी, दुखन सहनी , मुकेश सहनी, निर्मला देवी , विकास कुमार आदि ने संबोधित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार निषाद ने प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। मौके पर दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता सहित ग्रामीण मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live