अपराध के खबरें

ममता देवी बनी दलसिंहसराय रालोसपा महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड महासचिव

तुफैल अहमद (दलसिंहसराय/समस्तीपुर)

मिथिला हिन्दी न्यूज़ (दलसिंहसराय/समस्तीपुर) - राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी पार्टी के संगठन विस्तार कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष आईटी सेल आशीष स्वर्णकार ने बताया कि आज शुक्रवार को पाँड़ पंचायत में रालोसपा दलसिंहसराय महिला प्रखंड अध्यक्ष रीना कुशवाहा ने संगठन का विस्तार करते हुए स्थानीय पाँड़ निवासी ममता देवी पति धर्मेंद्र पोद्दार को दलसिंहसराय प्रखंड महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड महासचिव पद पर मनोनित किया। इस दौरान रालोसपा प्रवक्ता अविनाश चंद्र राजा जी ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री को शिक्षा विरोधी बताया। ममता देवी के मनोनयन पर उजियारपुर महिला प्रखंड अध्य्क्ष गीता कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष अमरकान्त कुशवाहा, महिला जिलाध्यक्ष ममता कुशवाहा, दलसिंहसराय नगर अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो, निर्मला कुशवाहा, जिलाध्यक्ष श्रमिकप्रकोष्टमोहम्दपिंटू, कमलेशकुशवाहा,उजियारपुर प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कमल सहित पार्टी अन्य लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ममता देवी को महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड महासचिव बनाये जाने से पार्टी संगठन को काफी मजबूती मिलेगी।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live