अपराध के खबरें

मोरवा प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश पंचायतों मे बाढ़ के कारण लोगों और जानवरों का जिनामुहाल हुआ,बांध विहीन नून नदी ने छीन लिया सुखचैन


मोरवा/संवाददाता।

बांध बिहीन नून नदी ने बाढ़ पीड़ितों का सुख चैन छीन लिया है। प्रखंड के चक पहार पंचायत के वार्ड संख्या 2 ,3 ,5,6, 13,14 15,16 वार्डों के सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों के घर और आंगन में जलजमाव होने के कारण विषैले जंतुओं ने डेरा बनाना शुरू कर दिया है। इसके फलस्वरूप भयभीत बाढ़ पीड़ितों की रातें आंखों में ही कट रही है। दर्जनो बाढ़ पीड़ित अपना घर छोड़कर अन्यत्र ऊंचे स्थानों पर पलायन कर चुके हैं। पंचायत के सभी वार्डों में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। एक भी रास्ता ऐसा नहीं बचा है जहां एक फीट से तीन फीट ऊंचा पानी नहीं बह रहा हो। इस पंचायत के चार स्थानों पर बांध विहीन नून नदी की बाढ़ की तेज धार ने संपूर्ण पंचायत को जलमग्न बनाना शुरू कर दिया है। नून नदी की बाढ़ की तेज धार में चक पहार पंचायत के वार्ड संख्या दो के कमतौल गांव निवासी कुंदन झा का घर गिर जाने से लाखों का नुकसान हो गया है। बाढ़ की तेज धारा ने बाढ़ पीड़ितों का जीना मुहाल कर दिया है।फल स्वरुप बाढ़ पीड़ितों के जीवन यापन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं चकसिकंदर पंचायत के वार्ड संख्या 4, 5, और 6 में बांध विहीन नून नदी की बाढ की तेज धारा में सैकड़ों गरीबों के घरों में पानी प्रवेश कर जाने से अफरा-तफरी मची हुई है। दलित बस्ती को विस्थापित होने की नौबत आ चुकी है। स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासनिक सहायता से मिट्टी के बोरों से बांध बनाने का सारा प्रयास विफल हो चुका है। पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह निषाद एवं विधायक प्रतिनिधि संजय कुमार सहनी के अनुसार गुनाई बसही के मौरा गांव में भी दलित बस्ती के घरों में पानी प्रवेश कर चुका है। विधायक विद्यासागर सिंह निषाद द्वारा बाढ़ प्रमंडल के द्वारा उपलब्ध की जा रही सहायता को नगन्य बतलाते हुए जिलाधिकारी से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को डूबने से बचाने के लिए एवं जिला प्रशासन की ओर से अविलंब सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के आदेशानुसार सदर अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार, वीडीओ अजय कुमार दास, सीओ प्रीति लता एवं ताजपुर थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह पुलिस बलों के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंच चुके हैं। अधिकारियों ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए बाढ़ पीड़ितों में हर संभव राहत देने का आश्वासन दिया है। मौके पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण कुमार राय, जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष जगत नारायण राय सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
Published by Amit Kumar
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live