अपराध के खबरें

आज कृष्टि पताका लहराई गईदो दिवसीय महा अमृत महोत्सव समारोह संपन्न

युगावतार ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के दो दिवसीय 135 वें-महा अमृत महोत्सव समारोह मनाई गई !

मोरवा/संवाददाता।


युवा अवतार ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के द्वारा दिए गए वैज्ञानिक फार्मूला के कारण भारत का सर्वांगीण विकास एवं बहुविध कल्याण हुआ। उक्त बातें कहीं प्रोफेसर डॉक्टर अशोक कुमार पांडे ने युगावतार ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के दो दिवसीय 135 वें महा अमृत महोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए। डॉक्टर पांडे ने स्पष्ट किया कि ठाकुर अनुकुलचंद्र युवा बता रही नहीं महान वैज्ञानिक भी थे जिनके दिए गए फार्मूला का सदुपयोग कर डॉक्टर भाभा ने भारत के परमाणविक शक्ति को मजबूत किया , जिससे दुश्मन राष्ट्रों पर भारत विजय प्राप्त करने में सफल हुआ। डॉ पांडेय ने ठाकुर प्रदत जीवनी सिद्धांतों से ही भारत सहित संपूर्ण विश्व के मानव का कल्याण बतलाया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भारतीय संस्कृति को समुन्नत करने वाले वर्णाश्रम धर्म मूलक समरस समाज की स्थापना करने वाली आर्य कृष्टि पताका का ध्वजारोहण किया गया। रित्विक एवंआचार्य इंद्र देव झा, पशुपति मिश्र, सत्येंद्र झा, महावीर दास, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शर्वेन्दु कुमार, राकेश कुमार , राजकुमार दास, पवन कुमार साहू ,नथुनी पांडे, सत्य प्रकाश पांडे, कपिल देव पांडे ,सुनील पांडे ,अशोक कुमार साहू, राम कुमार ठाकुर ,राजू कुमार झा, लाल टुन झा, आदि ने महामृत्यु मंत्र समारोह को संबोधित किया। मौके पर बिहार, झारखंड एवंनेपाल के सैकड़ों श्रद्धालु भक्त मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live