अपराध के खबरें

भाजपा नगर बूथ केंद्रों की प्रदेश मंत्री के साथ हुई बैठक, हर बूथ की बैठक सह सप्तऋषियों के गठन पर बल दिया

पप्पू कुमार पूर्वे 

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल में गौशाला शक्ति केंद्र की बैठक नगर कार्यालय झगरु साह सभागार में बूथ नंबर-23,24,25 की हुई बैठक।जिसमें प्रदेश मंत्री श्रीमती बेबी चंकी ने कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए कहा कि मधुबनी विधानसभा के नगर मंडल में 59 बूथ है। 
हमें हर बूथ का बैठक जल्द से जल्द करना है, और सब बूथ पर सप्तऋषि का गठन हर करना है। 
उन्होंने हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए कामों के लेकर जनता के बीच जाने को कहा, और इसी आधार पर बिहार में विधानसभा चुनाव जो काफी नजदीक आ गई है, उसकी तैयारी में सभी कार्यकर्ताओं को लगने को कहा।
 
वहीं, मधुबनी जिला अध्यक्ष शंकर झा ने बूथ अध्यक्ष को संबोधन किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक रामदेव महतो, मधुबनी विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी, गौशाला शक्ति केंद्र के प्रभारी जितेंद्र झा, मनीष कुमार झा, अजय प्रसाद, मनोज कुमार मुन्ना, नबल झा, राजू कुमार झा, पिंटू रौनियार, सक्सेना सिंह, मनोज श्रीवास्तव, अशोक राम, नगर के प्रभारी पूनम देवी और भी बहुत सारे कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live