अपराध के खबरें

लगातार ही विकासशील इंसान पार्टी के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बाढ़ प्रीतो के बीच राहत सामग्री का वितरण कर रहे हैं


ताजपुर/संवाददाता

विकासशील इंसान पार्टी के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह आज ताजपुर प्रखंड के कोठिया पंचायत में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे। कोठिया पंचायत के ग्राम हसनपुर कैजु, मुंदीपुर,चकतुलसी एवं सरवरगंज में लोगों की समस्याओं पर बातचीत की और करीब 1200 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।इससे पहले माधोपुर दिघरुआ, चकपहाड़, सरसौना, चकसिकंदर, बंगरा एवं सरसौना पंचायत में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया जा चुका है। राहत सामग्री वितरण के दौरान कोठिया के मुखिया धरवेंद्र चौरसिया, पंचायत समिति सदस्य विपिन सिंह, वार्ड मेंबर संजय पासवान, पूर्व जिला पार्षद प्रत्याशी बलवंत सिंह पप्पू, ताजपुर प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष मुन्ना कुमार राय,धरवेंद्र राठौड़, शिवकुमार राय, आदर्श कुमार झा, रामबाबू राय, रंजीत चौरसिया, रवि झा, संजीव झा, सोनू सिंह, अरुण सिंह, पंकज कुमार सहित पार्टी के अन्य सदस्य मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live