अपराध के खबरें

दलसिंहसराय के राजद कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ0 रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक सभा कर दी श्रदांजलि


तुफैल अहमद (दलसिंहसराय/समस्तीपुर)

मिथिला हिन्दी न्यूज़ (दलसिंहसराय/समस्तीपुर) - राष्ट्रीय जनता दल के मजबूत स्तम्भ, प्रखर समाजवादी जनक्रांति पुंज पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजद के वरिष्ठ नेता 74 वर्षीय डॉ0 रघुवंश प्रसाद सिंह का आज रविवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल (AIIMS) में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे और कोरोना से ठीक होने के बाद की दिक्कतों के लिए उनका इलाज चल रहा था। जून महीने में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था। उजियारपुर के स्थानीय विधायक सह राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव श्री आलोक कुमार मेहता समेत अन्य नेताओं ने डॉ0 रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि रघुवंश बाबू की क्रांतिकारी समाजवादी धार राजद के हर कार्यकर्ता के चरित्र में है। उनकी गरीब के प्रति चिंता, नीति, सिद्धांत, कर्म, और जीवनशैली हमेशा हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत बनी रहेगी। डॉ0 रघुवंश बाबू
राजद को अपनी मेहनत और वैचारिक दृष्टिकोण से सिंचने वाले कर्म के धनी महान व्यक्तित्व के थे। इनकी कमी राजद व देश को सदैव खलेगी।
उनके निधन पर प्रखंड अध्यक्ष मो. जाबिर हुसैन, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर महतो, मिडिया प्रभारी राजदीपक, जिला महासचिव महेंद्र कुमार यादव, देवेंद्र प्रसाद सिंह, चन्द्र प्रसाद सर्राफ, राकेश कुमार यादव, सुरेंद्र राय उर्फ़ शोले, रामउदय राय, प्रखंड युवा अध्यक्ष पुंजय कुमार, अशोक सिंह, दिनेश सिंह, कामिनी देवी, प्रियंका कुमारी, हेमलता, मो० गुलशेर, प्रमोद राय, गजेन्द्र प्रसाद सिंह, नितिन यादव, अरविन्द राय, मनोज गुप्ता, मंजू देवी, गीता देवी, शम्भू राउत, पवन पासवान, आलोक गुप्ता, सूरज पाठक, शिकंद्र पाठक, मो० सोनू, सन्नी सम्राट, मनीषा कुमारी, अशोक राम, उमेश राम प्रकाश, राजीव कुमार, रबिन कुमार, पंकज भारती,कुंदन पासवान, सोनू पासवान, छोटू पासवान, सिंटू पासवान, अमित कुमार, इमरान शकील, नजर सोहैल, समर सोहैल, मो0 शाहिद, मो0 लक्क़ी, मो0 दानिश, मो0 अरमान सहित कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live