अपराध के खबरें

12 सितम्बर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

पंकज झा शास्त्री 

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आज आपके लिए आपका राशि क्या कहता है।

1. मेष राशि -
अनुकूल समय का निर्माण होने से मानसिक तनाव में राहत मिलेगी। लेकिन, आत्मविश्वास में बहुत कमी के कारण कोई भी फैसला आप स्वयं के बलबूते पर नहीं ले पा रहे हैं, यदि ले भी रहे हैं तो नुकसान हो रहा है। अत: आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए हर रोज सूर्य को जल चढ़ाएं।

2. वृषभ राशि -
दिन ठीक नहीं है। आज अतिथियों के आगमन की संभावना के बीच रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। भवन कारखाने की मरम्मत पर धन खर्च होने के साथ ही पूजा पाठ में मन लगेगा।

3. मिथुन राशि -
विवाह चर्चाओं में सफल होंगे। लेकिन, व्यापार में समय पर फैसला न ले पाने से नुक्सान होगा। सुख साधनों पर खर्च होगा। पुराने निवेश से लाभ की संभावना है। लोन सम्बंधित समस्या का निदान होगा।

4.कर्क राशि -
नए व्यापारिक अनुबंध के बीच आज कार्य कुशलता से सभी का दिल जीत लेंगे। भाई बहनों का साथ मिलेगा। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं, तो जल्द पूरा होगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।

5. सिंह राशि -
प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समय व्यस्तता वाला है। राजनैतिक नए संबंध बनेंगे जो लाभप्रद रहेगे। निजी संबंधो में मतभेद हो सकते हैं। सफ़ेद वस्तु का दान करें, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

6. कन्या राशि -
दिन की अनुकूलता के चलते लंबे समय से अटके कार्य होंगे। किसी से मन की बात कहने क अवसर मिल सकता है। लेकिन, विदेश जाने में अवरोध आ सकते हैं। विद्युत उपकरण खरीदने के योग है।

7.तुला राशि -
उल्लास उमंग के साथ दिन की शुरुआत के चलते पारिवारिक माहौल खुशनुमा होगा। किसी के उत्तर का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, तो स्नेह प्रस्ताव प्रतिकूल होगे। लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।

8. वृश्चिक राशि -
समय रहते कार्यों को पूरा करें। काम की अधिकता रहेगी। धन लाभ संभावना के बीच व्यर्थ चिंता न करें। भाइयों का साथ मिलेगा।

9. धनु राशि -
मन अशांत रहने के बाद दोपहर के बाद स्थिरता आएगी। संतान के प्रति सजग रहेंगे। पूंजी निवेश से लाभ होगा। भूमि भवन के अटके मामले आज भी पूरे नही हो पाएंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

10. मकर राशि -
व्यापार में लाभ के योग के बीच कोई महत्वपूर्ण योजना बन सकती हैं। वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों के व्यवहार से परेशान होंगे। धार्मिक रूचि में वृद्धि होगी। सर्दी से ग्रसित रहेंगे।

11. कुम्भ राशि -
आर्थिक पक्ष मजबूत होने के बावजूद आपके चिढचिढ़े व्यवहार से पूरे घर का माहौल ख़राब रहेगा। ध्यान रहे अपने व्यवहार में नरमी न लाए तो आप अकेले रह जाएंगे। आपको दूसरों की भावनाओं को समझना होगा।

12. मीन राशि -
विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक यात्रा आनंदमय रहेगी। नए मित्र बनेंगे। पुराना कर्ज आज उतर सकता है। रचनात्मक कार्यो में रूचि बढ़ने के बीच कुछ लोग आप की आलोचना करेंगे, जिसके कारण आप झूठे आरोपों में फंस सकते हैं।

उपरोक्त्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live