अपराध के खबरें

मधुबनी के 14 थानाध्यक्ष सहित 71अन्य पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

गोपाल कुमार 

 मिथिला हिन्दी न्यूज मधुबनी : - आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग एवं पुलिस मुख्यालय पटना द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के आलोक में एसपी ड्रा सत्यप्रकाश ने जिले के 14 थानाध्यक्ष सहित 71 अन्य पुलिस पदाधिकारियों का तबादला गुरुवार को किया। स्थानांतरित थानाध्यक्षों में लदनिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार 2 को भेजा थानाध्यक्ष , मधवापुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार 2 को लखनौर थानाध्यक्ष, कनिय अवर निरीक्षक नगर थाना रामाशीष कामती को बाबूबरही थानाध्यक्ष, थानाध्यक्ष बिस्फी उमेश पासवान को थानाध्यक्ष खजौली, थानाध्यक्ष भैरव स्थान थाना संतोष कुमार सिंह को थानाध्यक्ष लदनिया थाना, कनीय अवर निरीक्षक बेनीपट्टी थाना सुनील कुमार झा को ओपी प्रभारी नरहैया ओपी थानाध्यक्ष भेजा थाना अंजेश कुमार को थानाध्यक्ष खिरहर थाना बनाया गया है। इसके अतिरिक्त विभिन्न थानों एवं पुलिस केन्द्र में पदस्थापित 71 पुलिस पदाधिकारियों को भी विभिन्न थाना में पदस्थापित किया गया है।नगर थाना के एस आई सुधीर शर्मा को साहर घाट थाना के सहायक थानाध्यक्ष विवी व्यस्था, जयनगर थाना के एस आई राकेश राय को बेनीपट्टी थाना, बासोपट्टी थाना के सुनील कुमार 1 को नगर थाना , भेजा थाना से श्रीकांत निराला को खिरहर थाना, लौकहा थाना के खिस्थोचित कश्यप को पुलिस केन्द्र मधुबनी , पुलिस केन्द्र से दयानंद मिश्रा को फुलपरास थाना, पुलिस केन्द्र मधुबनी से ललन मिश्रा को लौकहा थाना, लौकही थाना से अरविंद कुमार 3 को नगर थाना,बाबूबरही थाना प्रभारी संजय कुमार को बिस्फी थाना प्रभारी बनाया गया है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live