अपराध के खबरें

14 सितम्बर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

पंकज झा शास्त्री 

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आज आपके लिए आपका राशि क्या कहता है।

1. मेष राशि -
आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं। किसी बड़े लाभ की संभावना के बीच पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पारिवारिक कलेश रहेगा।

2. वृषभ राशि -
सभी काम सिद्ध होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ ही मित्रों का साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। कार्यक्षेत्र के विस्तार की संभावना के बीच उन्नति के अवसर हैं। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी।

3. मिथुन राशि -
क्रोध और उत्तेजना पर संयम रखें। भाइयों से विवाद हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। आर्थिक संकट दूर होने के साथ ही स्वास्थ में सुधार होगा।

4. कर्क राशि -
आत्मविश्वास से कार्य करने पर वांछित प्रगति के योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बन सकेंगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। भवन भूमि के मामले यथावत रहेंगे।

5. सिंह राशि -
आपके गुणों और योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है। विवाह बाधा दूर होने के साथ ही आर्थिक लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रलोभन में नहीं रहें। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। यात्रा सुखमय रहेगी।

6. कन्या राशि -
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले भी ले सकते हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

7. तुला राशि -
आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार के विस्तार के लिए प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। किसी पुराने मित्र से भेंट होगी। कर्ज सम्बंधित मामले आसानी से निपटेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा।

8. वृश्चिक राशि -
नौकरी में बदलाव की सम्भावना के बीच कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। अधिकारी सहयोग करेंगे। पारिवारिक चिंता रह सकती है। आप के कार्य से अधिकारी प्रभावित होंगे।सुसंगति से हर्ष होगा। खान-पान का ध्यान रखें।

9. धनु राशि -
पराक्रम व सुख-समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके काम पूरे होंगे। कार्य विस्तार होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे। भाइयों से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अनजाने में कोई बड़ी गलती न हो, इसके लिए सतर्क रहें।

10. मकर राशि -
सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ व उन्नति होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा और उन्नत रहेगा। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम प्रसंग से दूर ही रहे तो अच्छा है अन्यथा मानसिक तनाव बढ़ सकता हे।

11. कुम्भ राशि -
निजी जीवन के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आजीविका के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाने के बीच दोस्तों का साथ मिलेगा। आर्थिक कष्ट रहेगा। संतान की उन्नति में बाधा आ सकती है।

12. मीन राशि -
सुख में कमी आएगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं। पारिवारिक क्लेश की बीच व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी। बुरी आदतों को हावी न होने दें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरुरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live