अपराध के खबरें

15 सितम्बर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

पंकज झा शास्त्री 

पंकज झा शास्त्री9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आज आपके लिए आपका राशि क्या कहता है।

1. मेष राशि :-
नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति की संभावना के बीच व्यापार में लाभदायी अनुबंध होंगे। घर परिवार में बूजुर्गो के स्वास्थ की चिंता रहेगी। घर-परिवार की परेशानी से दुख होगा। वहीं अधीनस्थों के मध्य आपका महत्व कम होगा।

2. वृषभ राशि :-
वाहन सुख की संभावना के अलावा आज का दिन ठीक नहीं है। अत: व्यर्थ विवादों से दूर रहें। ध्यान रहे भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। वहीं आर्थिक मामले सुलझाने में यात्रा सम्भव है।

3. मिथुन राशि :-
अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। साथ ही अपने रहस्य दूसरों को न दें अन्यथा मुसीबत आ सकती है। आज दांपत्य सुख में कमी आएगी। व्यर्थ समय नष्ट न करें। खर्चों में कमी लाएं।

4. कर्क राशि :-
आजीविका के नए रास्ते खुलने के साथ ही सुख वृद्धि और पारिवारिक उन्नति होगी। विरोधी परास्त होंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा के योग हैं। लेकिन, राजनीति में नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना होगा।

5. सिंह राशि :-
आज अल्प परिश्रम से ही लाभ होगा। रुका कार्य होने से हर्ष होगा। मित्रों से सहयोग लेने की संभावना क बीच आपसी संबंधों को महत्व दें।लेकिन, बोलचाल पर विशेष सतर्कता रखनी होगी। नए विचार, योजना पर चर्चा संभव है।

6. कन्या राशि :-
जीवन में नई उड़ान भरने का समय है, इसका लाभ लें। आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। पारिजनों से भेंट की संभावना के बीच अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।।

7. तुला राशि :-
बैंक के वित्तीय सहयोग से व्यापार में विस्तार होने की संभावना के बीच पुराना रुका पैसा मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। नए दोस्त बनेगे। ध्यान रहे किसी अनजान पर विश्वास करने की भूल न करें।

8. वृश्चिक राशि :-
अतिरिक्त आय का स्रोत मिलने से आय बढ़ेगी। लेकिन, जिन्हें आप अपना मानते थे, वे आपके विरोधी हो जाएंगे। मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्य में परिवार का पूर्ण सहयोग रहेगा।

9. धनु राशि :-
आकस्मिक धन लाभ की संभावना के बीच राजनीतिक प्रभाव से सप्लाई का आदेश मिल सकता है। सामाजिक कद के साथ ही नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जोखिम के कार्यो से बचें। पारिवारिक समस्याएं सूझ-बूझ से निपटाएं।

10. मकर राशि :-
धन लाभ के अवसर आएंगे। व्यापार में उन्नति होगी। नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। निवेश में वृद्धि होगी। लेकिन, संतान के कॅरियर में आ रहे उतार चढाव से तनाव रहेगा।

11. कुम्भ राशि :-
इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। रिश्तेदारों से भेंट होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। लेकिन, खान-पान में सावधानी रखें अन्यथा पेट संबंधित तकलीफ हो सकती हे। जमीन जायदाद के कार्यों में अटकलें आ सकती हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

12. मीन राशि :-
आज दूसरो की ख़ुशी के लिए परेशान होना पड़ेगा। भौतिक सुख के साधन मिलेंगे। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। ध्यान रखें आय से अधिक व्यय नहीं करें, और न ही दूसरों के निजी मामलों में उलझें। अपनी आदतों को सुधारने के साथ ही अध्यन के लिए जल्द ही विदेश जाना पड़ सकता है।

उपरोक्त्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है ।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live