अपराध के खबरें

1 अक्टूबर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

पंकज झा शास्त्री 

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों के बोल आज का दिन। 

1. मेष राशि :-
समय अच्छा है, कॅरियर में उन्नति वाले प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझने की संभावना के बीच मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। वाहन क्रय करने का मन होगा।

2. वृषभ राशि :-
नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा। लेकिन, परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। ध्यान रहें कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी जुटा लें, फिर निर्णय लें।

3. मिथुन राशि :-
व्यवसाय में लाभ की संभावना के बीच यश कीर्ति में वृद्दि होगी। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं। शत्रु सक्रिय रहेंगे, अत: सतर्क रहें। बहनों से विवाद की स्थिति निर्मात होने की आशंका के बीच मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

4. कर्क राशि :-
समय के साथ स्थिति अनुकूल होने के चलते तनाव दूर होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के बीच लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। भाइयों साथ संबंध अच्छे होने की संभावना के चलते पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।

5. सिंह राशि :-
आज ससुराल पक्ष से कोई खुश खबरी मिल सकती है। भवन निर्माण को ले कर उत्साहित रहेंगे। समय रहते काम पूरे करें। लेकिन, जीवनसाथी से गलत फहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते हैं।

6. कन्या राशि :-
आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका के चलते कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि की संभावना है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।

7.तुला राशि :-
समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रो का सहयोग करना होगा। पारिवारिक जनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यो से नाराज होंगे। आकस्मिक यात्रा की संभावना है।

8. वृश्चिक राशि :-
अधिकारी से विवाद की संभावना के बीच कार्य विस्तार के योग है। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा।

9. धनु राशि :-
कारोबार को नई सफकता मिलेगी। वहीं पदोन्नती के योग के बीच प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पूंजी निवेश विचार विमर्श के बाद ही करें।

10. मक़र राशि :-
किसी पर भी अंधविश्वास न करें, आप के साथ धोखा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। पिता के साथ नाराजगी संभव है।

11. कुम्भ राशि :-
आमदानी के नए रास्ते खुलेगे। विवाह चर्चा सफल होगी। भूमि भवन से सम्बंधित मामले यथावत रहेंगे। लेकिन, वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। बीमारी में पैसा लगेगा। विवाहितों को संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

12. मीन राशि :-
सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। अभी शेयर में निवेश से बचें। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है।

उपरोक्त्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live