अपराध के खबरें

28 सितम्बर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

पंकज झा शास्त्री 

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आज आपके लिए आपका राशि क्या कहता है।

1. मेष राशि :-
आज आपका दिन कुछ अलग तरीके से बीतेगा। स्वयं के लिए आप समय निकाल पाएंगे। जिसके चलते मित्रों के साथ घूमना-फिरना मौज मस्ती सम्भव है। संतान के विवाह के लिए आए प्रस्ताव पर गहन विचार करें, इसके बाद ही जवाब दें।

2. वृषभ राशि :-
आप के लिए आर्थिक लाभ का दिन है। नए संपर्क होंगे। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा, जो कि आपके मन को प्रसन्न रखेगा। साथ ही अपने लोगों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।

3. मिथुन राशि :-
कारोबार विस्तार के योग के बीच पितृ कार्य में समय बीतेगा। मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहने के चलते आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगे। आज कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें, क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा।

4. कर्क राशि :-
आज आप के स्वभाव में प्रेम दिखेगा। इस कारण मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। संतान की भावनाओ को समझते हुए उन्हें खूब स्नेह करें। आज स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अपने पुराने विचारों को त्यागें।

5. सिंह राशि :-
संपति लाभ की संभावना के बीच आज का दिन मध्यम है। दूसरों के सामने अपनों की बुराई न करें। ध्यान रहे पहले ही संबंध कमजोर हैं, ऐसे में उन्हें और कमजोर न करें। अपना व्यवहार सुधारें और अपनी बात पर कायम रहें।

6. कन्या राशि :-
वाहन सुख मिलने की संभावना के बीच कार्यस्थल पर कार्य सुचारु रूप से चलेंगे। परिजन आप को गलत साबित करने में लगे हैं। उनका सहयोग न मिलने से दुखी रहेंगे।

7.तुला राशि :-
आज का दिन शुभ फलदायी है। आप की कार्यशैली में आए परिवरतन से लोग अचंभित होंगे। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी।

8. वृश्चिक राशि :-
कई अनुभव आज काम आने वाले हैं, वहीं आज का दिन शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के साथ व्यग्रतापूर्ण तरीके से बीतेगा। शारीरिक कष्ट, विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की संभावना है।

9. धनु राशि :-
आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। आप के द्वारा कोई परमार्थिक कार्य होने की संभावना भी है।

10. मकर राशि :-
आप के व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। बच्चों की जरुरतो को पूरा करने में लगे रहेंगे। लेकिन, दूसरो की निंदा से बचें।

11. कुम्भ राशि :-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो लोग आप की निंदा करते थे, वे ही आज आप की तारीफ करते नहीं रुकेंगे। सगे-संबंधी के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। किसी महिला मित्र से लाभ होना संभव है।

12. मीन राशि :-
वाहन पर खर्च बढेगा। ग्रहों की स्थिति कह रहीं हैं कि आज नए कार्य की शुरुआत न करें। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा।

उपरोक्त्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live